हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मध्यप्रदेश में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 3 मजदूरों की मौत

Sehore News: मध्यप्रदेश के सीहोर में सोमवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिर गया। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई।

विज्ञापन
MP Crime News

MP News: एमपी के बुधनी में सोमवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन पुलिया की रिटेनिंग वाॅल बनाते समय मिट्टी धंसने से स्लैब गिर गया। जिसमें 4 मजदूर दब गए। 3 मजदूरों की मौत हो गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटना जिला मुख्यालय से 125 किमी. दूर शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। शाहगंज के थाना प्रभारी ने बताया सियागहन गांव में पुल निर्माण का काम चल रहा है। दोपहर करीब साढे़ तीन बजे चार मजदूर निर्माण के लिए मिट्टी निकाल रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वहां काम कर रहे चारों मजदूर उसमें दब गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि इस दौरान तीन मजदूरों को बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़ेंः ’25 हजार कार्यकर्ता, 150 मंत्री-विधायक…’, दिल्ली में 1200 कार्यक्रमों के जरिए पूर्वांचली वोटर्स को साधेगी BJP

हादसे में तीन मजदूर हताहत

मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वीरेंद्र को निकालकर हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। जबकि 3 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। काम कर रहे मजदूरों को सुरक्षा के उपकरण नहीं दिए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों में करण पिता घनश्याम, विदिशा, रामकृष्ण पिता मांगीलाल गौड निवासी विदिशा और भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ जिला गुना शामिल हैं। वहीं घायल वीरेंद्र पिता सुखराम गौड निवासी विदिशा को नर्मदा हाॅस्पिटल नर्मदापुरम रैफर किया गया है।

ये भी पढ़ेंः जयपुर में 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन चालू, कैमरे में दिखी मूवमेंट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें