विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: सीधी पेशाबकांड के बाद मध्य प्रदेश की सरकार ने तुरंत एक्शन लिया। आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर उस पर एनएसए लगाया गया है। वहीं पीड़ित आदिवासी दशमत रावत के के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश जारी है। सीएम की ओर से पीड़ित के पैर धोने और माफी मांगने के बाद अब शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सीधी कलेक्टर ने पीड़ित को 5 लाख रुपये की सहायता राशि और आवास निर्माण के लिए एक लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।
सीधी कलेक्टर ने किया ट्वीट
सीधी कलेक्टर ने ट्वीट कर कहा- सीएम के निर्देशानुसार दशमत रावत को 5 लाख रुपये की सहायता राशि तथा आवास निर्माण के लिए एक लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
यह भी पढ़ेंः सेना को सफलताः जम्मू-कश्मीर में इस साल 27 आतंकवादी ढेर, जानें पिछले साल का क्या था आंकड़ा?
आरोपी प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार
बता दें कि सीधी जिले में आदिवासी पर पेशाब करते कैमरे में कैद हुए आरोपी प्रवेश शुक्ला को मंगलवार-बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया था। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद विपक्ष शिवराज सरकार पर हमलावर थी।
दशमत रावत से मांगी माफी
मुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए दशमत रावत से माफी भी मांगी। मजदूर के पैर धोते हुए तस्वीरें शिवराज सिंह चौहान के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गईं। इसमें लिखा गया कि ये वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूं कि सब समझ लें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है तो जनता भगवान है। ट्वीट में लिखा गया कि किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि मेरे लिए, गरीब भगवान हैं और लोग मेरे लिए भगवान के समान हैं। शिवराज सिंह चौहान दशमत रावत को पौधा लगाने के लिए भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में ले गए।
यह भी पढ़ेंः भारत के बाहर इस देश में बनेगा आईआईटी कैंपस, जानें यूजी-पीजी के कितने स्टूडेंट्स ले सकेंगे एडमिशन
आरोपी के खिलाफ इन मामलों में दर्ज हुआ मुकदमा
वहीं आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (अश्लील कृत्य) और 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान) और एससी/एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद शिवराज सरकार ने बुधवार को आरोपी के घर के कुछ हिस्सों को बुलडोजर से ढहा दिया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
42 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
14 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines