सेना को सफलताः जम्मू-कश्मीर में इस साल 27 आतंकवादी ढेर, जानें पिछले साल का क्या था आंकड़ा?

Jammu Kashmir, Terrorist, Encounter, Indian Army, Kulgam district, Jammu-Kashmir

प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्लीः भारतीय सेना के साथ एक संयुक्त अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने इस साल जम्मू-कश्मीर में 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। सीआरपीएफ की ओर से बताया गया है कि सूची में आठ स्थानीय आतंकवादी, जबकि 19 विदेशी आतंकवादी शामिल हैं। इन्हें इस साल 5 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में मार गिराया गया है।

साल 2022 में मार गिराए थे 187 आतंकी

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वर्ष 2022 में घाटी में सुरक्षा बलों ने कुल 187 आतंकवादियों को मार गिराया था। इसमें 130 स्थानीय आतंकवादी और 57 विदेशी आतंकवादी शामिल थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया एजेंसी को बताया कि पिछले वर्षों से तुलना करें तो घाटी में विदेशी आतंकवादियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। बयान के अनुसार, सीआरपीएफ ने यह भी बताया कि इस साल विभिन्न अभियानों में 16 नक्सली पकड़े गए हैं।

सेना का दावा, बदल रही है घाटी की तस्वीर

23 जून को कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर के काला जंगल में संयुक्त ऑपरेशन में चार आतंकियों को मार गिराया गया था। सैन्य बलों का दावा है कि नए जम्मू और कश्मीर ने आतंक को हरा दिया है। एक अविकसित और आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र से देश के सबसे जीवंत स्थानों में से एक में बदल गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ