Shraddha Tiwari Case latest Update: इंदौर की बीबीए छात्रा श्रद्धा तिवारी के केस में नए खुलासे हुए हैं। एमआईजी पुलिस स्टेशन में श्रद्धा तिवारी के पिता ने पुलिस के सामने बेटी से कहा कि एक सप्ताह तक शांति से सोच ले, अगर फिर भी उसे करण योगी से शादी करनी होगी तो वह खुद उसकी धूमधाम से उसकी शादी करण से करवाएंगे। वहीं, श्रद्धा तिवारी ने यह कहते हुए पिता के साथ घर जाने से इनकार कर दिया कि उसे अपने परिवार से जान का खतरा है। इससे पहले श्रद्धा ने पुलिस को करण से शादी के सबूत दिखाकर बयान दर्ज कराया।
पुलिस के सामने क्या बोलीं श्रद्धा तिवारी
श्रद्धा तिवारी ने एमआईजी स्टेशन में पुलिस और मीडिया से बातचीत में कहा कि उसने करण के साथ महेश्वर स्थित मंदिर में शादी की है। शादी की तस्वीरें दिखाते हुए श्रद्धा तिवारी ने मंदसौर लौटकर पिता को फोन कर खुद के सुरक्षित होने की बात कही। पिता ने होटल में रुकने और ट्रेन के टिकट के पैसे बेटी को ट्रांसफर किए। सुबह श्रद्धा तिवारी होटल में रुकने की बजाय सीधे एमआईजी पुलिस स्टेशन पेश हो गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत के बाद श्रद्धा के बालिग होते हुए मामले को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: ‘बचाना चाहते हो तो शादी करनी पड़ेगी…’, प्रेमी के धोखे से टूटी श्रद्धा तिवारी के केस में बड़े खुलासे
सार्थक से कोई रिश्ता नहीं, करण मेरा पति
श्रद्धा तिवारी ने कहा कि सार्थक के रेलवे स्टेशन न आने पर वह टूट गई थी और जान देना चाहती थी। अगर करण न मिलता तो शायद वह जिंदा न होतीं। पिता मुझे घर ले जाना चाहते हैं, लेकिन अगर 10 दिन बाद भी शादी न कराई तो..सार्थक से अब उसका कोई रिश्ता नहीं। जब वो नहीं आया तो मैं बिना शादी के घर लौटती तो बहुत बदनामी होती। संयोग से करण मिला और वो मुझसे शादी को तैयार हो गया। वहीं, श्रद्धा तिवारी के पिता बेटी के इस फैसले से टूट गए हैं। वह बोले- मेरी बेटी को फंसाया गया है या वह मानसिक रूप से अस्थिर हैं।
यह भी पढ़ें: 13 दिन से मिसिंग चल रही अर्चना तिवारी मिली, पुलिस ने नेपाल बार्डर से इस हालत में किया बरामद
क्या कहती है इंदौर पुलिस?
इंदौर पुलिस के एडीसीपी अमरेंद्र सिंह बोले कि पुलिस ने सभी पक्षों से बात की है। श्रद्धा तिवारी सही सलामत घर लौट आई है। वह बालिग है, इसलिए उस मामले में पुलिस कुछ नहीं कर सकती। सार्थक से बात हुई तो उसने पिछले 15 दिन से श्रद्धा से कोई बात न होने का कहा। श्रद्धा ने मैरिज सर्टिफिकेट की मांग की है। अभी पुलिस की कुछ बिंदुओं पर जांच जारी है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
20 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines