News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Shraddha Tiwari Case latest Update: जिस प्रेमी के साथ इंदौर से भागने के लिए बीबीए छात्रा श्रद्धा तिवारी रेलवे स्टेशन पहुंची, वो स्टेशन ही नहीं पहुंचा तो गुस्से में किसी अन्य ट्रेन पर चढ़ गई और जान देने की कोशिश की, वहां कॉलेज में बिजली का काम करने वाले युवक के सामने उसे बचाने की शर्त रख दी। बचाना चाहते हो तो शादी करनी होगी, युवक मान गया। श्रद्धा तिवारी ने उस लड़के से शादी की और वापस लौट आई। अब इंदौर में इसी मामले की चर्चा है कि 22 साल की श्रद्धा तिवारी जिस लड़के से शादी करने के लिए घर से भागी थी, उससे शादी करने के बजाय किसी और से शादी करके लौटी।
Father of Shraddha Tiwari has requested her to just wait for one week and think calmly. He promised in front of the Police that if even after one week she will insist on marrying Karan Yogi then he himself will conduct her marriage with him.
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) August 30, 2025
But Shraddha refused to return home… https://t.co/NwUKycC4up pic.twitter.com/JdXuwxRjBp
इंदौर के साधारण परिवार की श्रद्धा तिवारी सार्थक नाम के युवक से प्यार करती थी। सार्थक के साथ शादी करने के मकसद से 23 अगस्त को वह घर से भाग निकली और रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सार्थक का इंतजार करने लगी। पीड़िता ने पुलिस को बताया, बॉयफ्रेंड सार्थक जब रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा तो वह ट्रेन से कूदने की कोशिश करने ही वाली थी कि इसी दौरान कॉलेज में काम करने वाला इलेक्ट्रीशियन मिला। उसने सुसाइड करने से रोका और युवती के साथ कर ली शादी। अब इंदौर पुलिस श्रद्धा तिवारी और उसके पति को लेकर इंदौर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: अर्चना तिवारी क्यों हुई थी लापता और कैसे पहुंची नेपाल बॉर्डर? पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Shraddha Tiwari Missing: 23 अगस्त से लापता मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली श्रद्धा तिवारी आखिरकार मिल गई। श्रद्धा ने अपने माता-पिता से भी संपर्क किया और अपने गायब होने के पिछे की वजह का खुलासा किया। पुलिस स्टेशन में मौजूद श्रद्धा तिवारी के मांग में सिंदूर था। साथ ही उसके साथ… pic.twitter.com/yKrIQZNJEG
— Brajesh Patel (@Brajesh62740001) August 29, 2025
23 अगस्त को इंदौर से लापता हुई श्रद्धा का जब 72 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया था तो परिवार वालों ने सोनम रघुवंशी के परिवार वाला टोटका ही किया। उन्होंने घर के बाहर श्रद्धा की उल्टी तस्वीर टांगी, ताकि उनकी बेटी सुरक्षित घर लौट आए। यही टोटका सोनम रघुवंशी के लापता होने पर उनके परिवार वालों ने किया था। श्रद्धा के लापता होने के बाद सामने आए सीसीटीवी में भी श्रद्धा अकेली जाते हुए दिखाई दी थी। उसने लाल टीशर्ट पहन रखी थी और अकेली रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी।
यह भी पढ़ें: 13 दिन से मिसिंग चल रही अर्चना तिवारी मिली, पुलिस ने नेपाल बार्डर से इस हालत में किया बरामद
इंदौर से 22 साल की लड़की श्रद्धा तिवारी अचानक 23 अगस्त को लापता हो गई थी। इंदौर पुलिस जोरों शोरों से श्रद्धा की तलाश शुरू की। इंदौर की एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। श्रद्धा तिवारी इंदौर के गुजराती कॉलेज में पढ़ती है। हैरान करने वाली बात यह है कि श्रद्धा अपना फोन भी घर पर छोड़ कर गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा तिवारी ने कॉलेज में कभी इलेक्ट्रीशियन रहे करण से एक मंदिर में शादी कर ली। करण ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद दोनों पलिया में करण के घर गए, जहां विरोध होते ही पहले मंदसौर और फिर इंदौर लौट आए। पुलिस ने मामला बंद कर दिया है। वहीं, श्रद्धा के परिवार में विवाद हो गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।