shivraj Singh Chouhan Band Players Viral Video: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने सोमवार को सीहोर में कहा कि बैंड बाजे और ढोल पर कोई प्रतिबंध नहीं है। पूर्व सीएम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं सीएम ने कहा कि कोई बजाने से रोकेगा तो मैं देख लूंगा।
बता दें कि सीएम मोहन यादव की भाजपा सरकार ने एमपी में लाउडस्पीकर को लेकर नए नियम लागू किए है। आदेशों के अनुरूप ही प्रशासन ब्याह-शादियों में बैंड-बाजे बजाने पर रोक भी लगा रहा है। ऐसे में जब पूर्व सीएम सीहोर के दौरे पर थे तब कुछ बैंड बाजा संचालकों ने पूर्व सीएम को इससे जुड़ा एक ज्ञापन सौंपा। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि आप बैंड ताशे बजाओ, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा।
लगातार दे रहे हैं बयान
एमपी के पूर्व सीएम इससे पहले भी कई बार ऐसे ही बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने भोपाल के बाल सुधार गृह से 26 लड़कियों के लापता मामले में भी ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि था कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मैं सरकार से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं। इससे पहले वे लाड़ली बहनों से मिलने अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी गए थे। वहां भी उन्होंने कहा था कि कभी राजतिलक होते-होते वनवास हो जाता है।
पूर्व सीएम शिवराज इन दिनों लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यहां पढ़ें उनके बयान-
3 जनवरी- अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी के दौरे पर उन्होंने कहा था कि कभी-कभी राजतिलक होते-होते वनवास हो जाता है। उनके इस बयान के सियासी गलियारों में अलग-अलग मतलब निकाले गए थे।
7 दिसंबर- एक आभार जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि मामा और भैया से बड़ा कोई पद नहीं होता है। इस पद के आगे तो इंद्र का सिंहासन भी बेकार है।
13 दिसंबर- सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अपने घर पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि मैं कभी भी पद की याचना नहीं करूंगा। अपने लिए कुछ मांगू इससे बेहतर होगा कि मैं मर जाऊं।
14 दिसंबर- सीएम शिवराज ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में महात्मा कबीर के एक दोहे का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि हे प्रभु मैंने जिंदगी की चदरिया वैसी लौटा दीं जैसी म ुझे मिली थी।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 hr agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
5 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
5 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
5 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
11 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines