Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश में अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सवालों के दौर पर भाजपा ने सोमवार को पूर्ण विराम लगा दिया। इस पद के लिए शिवराज सिंह चौहान के साथ कई नाम दौड़ में शामिल थे लेकिन पार्टी ने सभी को हैरान करते हुए डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। इसी के साथ चार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान का राज भी समाप्त हो गया।
शिवराज के नेतृत्व में भाजपा ने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की थी। 230 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भगवा दल के खाते में 163 सीटें आई थीं। इसका बड़ा कारण शिवराज की ला़ड़ली बहना जैसी योजनाओं को माना गया। इसी के चलते कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार भी मुख्यमंत्री का पद उन्हीं को मिलेगा। लेकिन सारी अटकलें गलत साबित हो गईं।
पहले ही दे दिए थे मुख्यमंत्री न बनने के संकेत
चुनाव के बाद शिवराज का जैसा रुख दिखा था और मुख्यमंत्री पद पर फैसला आने के बाद ऐसा लगता है जेसे उन्हें पहले ही यह बात साफ कर दी गई थी कि इस बार यह कुर्सी उन्हें नहीं मिलने वाली। इसी वजह से उन्होंने कभी खुद को सीएम की दौड़ में शामिल नहीं बताया और न ही ऐसी कोई इच्छा प्रकट की। ऐसे हर सवाल पर वह खुद को भाजपा का पैदल सैनिक बताते रहे थे।
ये भी पढ़ें: कौन हैं मोहन यादव… जिन्हें बनाया गया मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री
लोकसभा सीटों पर मेहनत से जुटे हैं शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने इस बात के साफ-साफ संकेत दिए थे कि उनकी इस बार मुख्यमंत्री बनने में कोई खास रुचि नहीं है। परिणाम आने के बाद जब कई नेता दिल्ली का दौरा कर रहे थे तब शिवराज प्रदेश की लोकसभा सीटों का दौरा कर रहे थे। शिवराज ने कई बार कहा कि मेरा लक्ष्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने का है। बता दें कि देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं।
ये भी पढ़ें: राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को बनाया गया उप मुख्यमंत्री
आम चुनाव के लिए मिलेगी अहम जिम्मेदारी?
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने जिस स्तर की जीत हासिल की है उससे यह माना जा रहा है कि भाजपा उनकी क्षमताओं का इस्तेमाल अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में करना चाहती है। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भी जिस तरह से वह प्रदेश की लोकसभा सीटों का दौरा कर रहे हैं उससे संकेत मिला है कि पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव की तैयारियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
6 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
7 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
21 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines