Shivraj Singh Chauhan Targets Congress: मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। प्रदेश में पहले, दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो चुके हैं। अब प्रदेश के नेता चौथे चरण के चुनाव के लिए राज्यभर में पार्टी का प्रचार प्रसार करने में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान आज खंडवा पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इनकी सही जगह भारत बल्कि नहीं इटली है।
कांग्रेस पर शिवराज सिंह का वार
खांडवा में कांग्रेस और राहुल गांधी पर वार करते हुए भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस का भारतीय संस्कृति से जीवन मूल्यों से परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग भारत की जड़ों से कटे हुए हैं। इनके नेता सलाहकार कहते हैं कोई चीन जैसा लगता है, कोई नेपाल कोई कही जैसा लगता है। अरे हम सब भारत माता के लाल हैं, भेद भाव का कहां सवाल है, हम सब एक ही हैं। अलग भाषा, अलग वेश, फिर भी अपना एक देश। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का भारत की माटी से, भारत की जनता से कोई लेना देना नहीं है, ये लोग तो विदेशी विचारों से प्रभावित होकर काम करते हैं। इनकी सही जगह भारत में नहीं बल्कि इटली में है।
यह भी पढ़ें: ‘महात्मा गांधीजी के देश में लोगों के दिलों में लोकतंत्र है’ भारत से प्रभावित हुए विदेशी डेलीगेशन
अबकी बार 400 पार
इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहाने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि देश में भाजपा 300 सीटें और NDA 400 सीटें पार जाएगी।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 hr agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
15 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines