Arpit Pandey
Read More
Shivraj cabinet meeting: शिवराज कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश में 6 नए मेडिकल कॉलेज खोलने सहित कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। प्रदेश में दीनदयाल रसोई योजना में अब ‘मामा की थाली’ भी मिलेगी। जिसकी कीमत पांच रुपए होगी। इसके अलावा भी कई प्रस्ताव पास हुए हैं।
मध्य प्रदेश में अब पांच रुपए में ‘मामा की थाली’ मिलेगी। दरअसल, अब तक प्रदेश में दीनदयाल रसोई योजना के तहत 10 रुपए में खाना मिलता था। जिस पर अब सरकार ने पांच रुपए घटा दिए हैं हालांकि शिवराज सरकार का कहना है कि दीनदयाल रसोई योजना दीनदयाल रसोई ही रहेगी। इसका नाम परिवर्तन नहीं होगा। इसी योजना में मामा की थाली मिलेगी। इस योजना के तहत 104 रसोई केंद्र संचालित होते थे, जिसमें अब 45 केंद्र और जुड़ जाएंगे।
खास बात यह है कि प्रदेश में सरकारी तबादले अब 7 जुलाई से होंगे। पहले ट्रांसफर 30 जून से होने थे। लेकिन अब यह सात जुलाई से होंगे। जिसमें अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकेगा। इसके अलावा राज्य में 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच विकास पर्व मनाया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधि विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।