Arpit Pandey
Read More
Shivraj Cabinet Decision: शिवराज कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम प्रस्ताव पास किए गए हैं। जिनमें सबसे अहम प्रदेश के पांच लाख पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में कई और अहम फैसले भी लिए हैं।
शिवराज कैबिनेट की बैठक में पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी करने को मंजूरी मिल गई है। जिसका सीधा फायदा प्रदेश के पांच लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिलेगा। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर पेंशनर्स का डीआर बढ़ाने के लिए सहमति मांगी थी। जिस पर अब सहमति बन गई है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों का महंगाई भत्ता भी 3 गुना करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
बता दें कि पेंशनर्स का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत तक बढ़ाने से प्रदेश सरकार के खजाने पर 410 करोड़ रुपए का भार आएगा। इसके अलावा यह प्रस्ताव जल्द ही वित्त विभाग की तरफ से छत्तीसगढ़ सरकार को भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी मिलते ही आदेश जारी हो जाएगा। फिलहाल प्रदेश में पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत हैं, जिसमें चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने के बाद यह 42 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू किया जाएगा।
ये भी देखें: MP Election 2023 : Shivpuri,Datia को करोड़ों की देंगे सौगात सीएम Shivraj Singh
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।