दर्दनाक: बेटे को बचाने के लिए मां ने कुएं में लगा दी छलांग, दोनों की डूबकर मौत
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक घटना हो गई। यहां कुएं में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना को सुनकर पूरे गांव में मातम पसर गया है।
जानाकारी के मुताबिक मामला शिवपुरी जिले के सलोदा गांव का है, जहां मां और डेढ़ साल के बेटे की मौत कुएं में डूबने से हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कुएं पर कपड़े धो रही थी।
इसी दौरान पास में खेल रहा डेढ़ साल का बेटा अचानक कुएं में गिर गया, जिसे बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई। लेकिन तैरना ना आने की वजह से दोनों की मौत हो गई।
इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया है। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: