शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गर्ल्स हॉस्टल के पीछे कचरे के ढेर में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच मर्ग कायम मामले की पड़ताल में जुट गई है।
इस हृदयविदारक घटना के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है कि कोई मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है। लोग ये कयास लगा रहे हैं कि बिन ब्याही मां ने अपने कलंक को छिपाने के लिए जन्म देने के बाद नवजात को मरने के लिए फेंक दिया।
कपड़े में लिपटा हुआ था शव
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के पांडव नगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के पीछे का है। यहां रविवार दोपहर कचरे के ढेर में कपड़े में लिपटे एक नवजात को देखा गया। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात का शव पंचनामा करा मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल में जुट गई।
कलंक छिपाने के लिए उठाया ये शर्मनाक कदम
कयास लगाया जा रहा है कि बिन ब्याही मां ने अपने कलंक को छिपाने के लिए अपने जिगर के टुकड़े को मरने के लिए फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत ठंड में पड़े होने के कारण हो गई है। नवजात का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं आम हैं। ग्रामीण बच्चे की मां और उसके परिजनों को कोसते नजर आए।
वहीं इस मामले में कोतवाली प्राभारी संजय जैसवाल का कहना है कि छत्रावास के पीछे एक नवजात के शव मिलने केव सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल कर रही है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
16 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines