MP के सतना में भीषण हादसा, 15 भैंसों की मौके पर मौत, बीच सड़क पलटा ट्रक

Satna Road Accident: मध्य प्रदेश के सतना जिले में भैंसों से लदा एक ट्रक बीच रास्ते में ही पलट गया। इस हादसे में 10 से 15 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।

Satna Road Accident

Satna Road Accident: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां भैंसों से लदा एक ट्रक बीच रास्ते में ही पलट गया और सारी भैंसें सड़क पर गिर गईं। इस हादसे में 10 से 15 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रक में करीब 80 से 90 भैंसें लोड थीं, जिनकी तस्करी की जा रही थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यह हादसा चित्रकूट बगदरा घाटी में हुआ है।

विज्ञापन

पुलिस को देख फरार हुआ तस्कर

चित्रकूट थाना प्रभारी ने बताया कि पशु तस्कर माफिया ट्रक में भैंसों को लादकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे। हादसे के बाद तस्कर बाकी बची भैंसों को ले जाने की फिराक में थे। लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच गई, इसलिए तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से पशु तस्करी वाले ट्रक और बाकी बची भैंसों को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस फरार तस्कर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में अब तक 26 भैंसों की मौत हो गई है। वहीं भैंसों की कुछ की सांसे अधर में लटकी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ