हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'10 लाख दो..नहीं तो झूठे केस...' सतना के पीड़ित पति ने पत्नी पर किए बड़े खुलासे

मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक महिला कमरा बंद करके अपने पति को मार रही है। अब इस मामले में पीड़ित पति का बयान सामने आया है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला ने अपने पति को कमरे में बंद करके उसकी पिटाई करती दिख रही है। वहीं, पति इस दौरान पत्नी की करतूत की वीडियो बनाता दिख रहा है। इस वीडियो को पीड़ित पति ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद अब इस मामले में पीड़ित पति का बयान सामने आया है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी हमेशा उसे इसी तरह से मारती और पिटती है।

10 लाख रुपये की मांग

मीडिया से बात करते हुए पीड़ित पति ने कहा कि उसकी साल 2017 में ज्योती वर्मा के साथ शादी हुई। शादी के 6-7 साल तक सब कुछ ठीक था। लेकिन शादी के 8वें साल में वह उसके साथ ऐसा व्यवहार करने लगी। पीड़ित पति ने बताया कि उसके पिता के निधन के बाद ज्योती ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की। इसके साथ ही धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उसे और उसके परिवार को झूठे केस में फंसा देगी। इसी वजह से मैंने उसकी हरकतों का वीडियो बनाना शुरू किया।

विज्ञापन

आए दिन करती है मारपीट

पीड़ित पति ने कहा कि उसकी पत्नी आए दिन उसके साथ मारपीट करती है। 25 अक्टूबर को उसने मेरे साथ काफी ज्यादा मारपीट की। वहीं, उसने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और अब थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। पीड़ित पति ने कहा कि पिता के निधन के बाद से ही उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट कर रही है और 10 लाख रुपये मांग रही है। उसने आगे बताया कि उसकी पत्नी बाकी लोगों से झूठी शिकायत करती है कि वह उसे मारता है। इसकी सच्चाई सामने लाने के लिए उसने घर में CCTV कैमरे भी लगवा लिए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘माफी मांगना मेरे स्वभाव में नहीं’ शो कॉज नोटिस पर बोले भाजपा विधायक

विज्ञापन

कमरे में बंद करके की पिटाई

बता दें कि वायरल वीडियो में पत्नी ने अपने पति को कमरे में बंद करके उसकी पिटाई करती हुई दिख रही है। वहीं पति यह सब कैमरे पर रिकॉर्ड करता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो पर कुछ लोगों ने कहा कि जिस तरह से पुरुषों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं, उसके अनुसार अब ‘पुरुष बचाओ’ अभियान चलाना चाहिए।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola