6 बच्चों को एड्स पीड़ित बनाने के मामले में बड़ा एक्शन, अस्पताल के 3 अधिकारी सस्पेंड, जानें क्या है मामला?

HIV Positive Blood Transfusion Case: मध्य प्रदेश के जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही देखिए, थैलेसिमिया पीड़ित 6 बच्चों को HIV पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया और अब सभी बच्चे एड्स पीड़ित हैं. मामला सामने आने के बाद जांच समिति गठित की गई थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर हेल्थ डिपार्टमेंट ने बड़ एक्शन लिया है.

Blood Transfusion

HIV पॉजिटिव ब्लड डोनेट करने वाले लोग भी ट्रेस नहीं हुए हैं.

HIV Positive Blood Transfusion Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले में सरकारी अस्पताल में थैलेसिमिया पीड़ित 6 बच्चों को HIV पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया गया था. मामले में हेल्थ डिपार्टमेंट ने कार्रवाई की है. सतना जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ देवेन्द्र पटेल और 2 लैब टेक्निशियन राम भाई त्रिपाठी और नंदलाल पांडे को निलंबित किया गया है. साथ ही अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन डॉ मनोज शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई

बता दें कि विभाग ने सभी आरोपियों को कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है. डॉ योगेश भरसट (CEO आयुष्मान भारत) की अध्यक्षता में गठित 7 सदस्यीय जांच समिति की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई है. यह कमेटी मामला सामने आने के बाद गत 16 दिसंबर को गठित की गई थी. दूसरी ओर, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ब्लड की अवैध दलाली करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार भी किया है.

HIV टेस्ट किए बिना चढ़ा दिया ब्लड

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. देवेंद्र पटेल जांच समिति को बताया कि ब्लड डोनर अपनी इच्छा से रक्तदान करके जाते है और डोनेट हुए ब्लड थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को चढ़ाया जाता है. ब्लड बैंक कर्मियों ने डॉक्टरों को ब्लड दिया और उन्होंने HIV टेस्ट किए बिना ब्लड चढ़ा दिया, जिस वजह से बच्चे HIV पॉजिटिव हो गए. उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. करीब 6 यूनिट ब्लड HIV पॉजिटिव था, जिससे 6 बच्चे पीड़ित हुए. लापरवाही डॉक्टरों की तरफ से बरती गई, जो बिना जांच किए ब्लड चढ़ा दिया.

विज्ञापन

अब तक ट्रेस नहीं हुए हैं ब्लड डोनर्स

मिली जानकारी के अनुसार, ब्लड बैंक से ब्लड लेकर न केवल बच्चों को, बल्कि कई गर्भवती महिलाओं को भी चढ़ाया गया है, लेकिन अभी तक उनके बारे में पता नहीं चला है. HIV पॉजिटिव ब्लड डोनेट करने वाले लोग भी ट्रेस नहीं हो पाए हैं. ICTC सेंटर ने भी इस मामले में ध्यान नहीं दिया, जबकि मामला करीब 4 महीने पहले सामने आ चुका था. एक नहीं कई लेवल पर लापरवाही बरती गई है, जिसके चलते कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने CMO से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ