---विज्ञापन---

कौन है आरिफ खान चिश्ती? जो प्रेमानंद महाराज को देना चाहते हैं किडनी, चिट्ठी लिखकर जताई इच्छा

Sant Premanand News: मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम के आरिफ खान चिश्ती नामक युवक ने चिट्ठी लिखकर संत प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने की इच्छा जताई है। महाराज के समर्थक उसकी भावना को लेकर उसकी काफी सराहना कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Sant Premanand News: मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम के मुस्लिम युवक ने संत प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने की इच्छा जताई है। उसने बाकायदा प्रेमानंद महाराज को चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें उसने यह बात कही है। युवक का नाम आरिफ खान चिश्ती है। उसने किडनी डोनेट के लिए लिखे पत्र को प्रेमानंद महाराज ग्रुप को मेल और वॉट्सएप नंबर पर भेजा है। चिट्ठी में आरिफ ने संत प्रेमानंद को यह भी लिखा कि मैं आपके वीडियो को देखता हूं और आपके आचरण और व्यवहार से प्रसन्न हूं”। उसकी भावना को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैंस उसकी काफी सराहना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की AI फोटो वायरल होने पर क्या बोला आश्रम? अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई FIR

---खबर नीचे जारी है---

कौन है आरिफ खान चिश्ती?

आरिफ खान चिश्ती मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में इटारसी के रहने वाले हैं और ऑनलाइन जॉब करते हैं। वह वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के वचनों से प्रभावित हैं। आरिफ के तीनों भाई, उनकी पत्नी और पिता भी बेटे के इस फैसले के साथ हैं। 12वीं पास आरिफ रोजाना प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हैं, जबसे उन्हें प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियों के फेल होने के बारे में पता चला तो चिंतित हो गए।

आरिफ खान चिश्ती ने चिट्ठी में क्या लिखा?

आरिफ खान चिश्ती ने 20 अगस्त को लिखी इस चिट्ठी में लिखा कि मैं आरिफ खान चिश्ती वल्द जमील खान चिश्ती न्यास कॉलोनी, इटारसी मध्यप्रदेश, जिला नर्मदापुरम तहसील इटारसी का निवासी हूं। आपके आचरण और व्यवहार को देखकर मैं बहुत ज्यादा प्रसन्न हूं और आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी हूं। सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला आपकी किडनी को लेकर। आप महाराज हिंदूस्तान में हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक हैं। मैं अपने स्वेच्छा से अपनी किडनी डोनेट करना चाहता हूं। आज ऐसे नफरती माहौल में आप जैसे संतों का संसार में रहना अति आवश्यक है। मैं चाहे रहूं या न रहूं आप संसार की जरूरत हैं। मेरे इस छोटे से तुच्छ उपहार को स्वीकार करने की कृपा करें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 23, 2025 08:47 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola