Madhya Pradesh News: (विपिन श्रीवास्तव, सागर) मध्य प्रदेश के सागर जिले में टमाटरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिले के बांदरी थाना क्षेत्र के रजोआ गांव के पास हाईवे के किनारे सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों और रजोआ के ग्रामीणों को जैसे ही टमाटर से भरे ट्रक के पलटने की खबर लगी तो लोग बोरी और थैले लेकर मौके पर आ डटे। टमाटर भरने के लिए टूट पड़े। ट्रक का चालक अकेला था, उसने लोगों को रोकने की कोशिश की। लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे। असहाय ड्राइवर खड़ा देखता रहा, लोग टमाटर लूटते रहे। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया, लेकिन तब तक 8 क्विंटल से ज्यादा टमाटर लोग लूट कर ले जा चुके थे।
अचानक सामने आया वाहन, ड्राइवर ने खोया नियंत्रण
ड्राइवर ने बताया कि अचानक सामने से वाहन आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में टमाटर भरा हुआ था, जो रोड पर बिखर गया। जानकारी लगते ही लोग बोरियों में भरकर टमाटर ले गए। इन दिनों टमाटर के भाव आसमान पर हैं। 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बाजार में टमाटर बिक रहा है। स्थानीय मंडियों में टमाटर न होने से इसे बाहर से मंगवाया जा रहा है। जैसे ही लोगों को टमाटर से भरे ट्रक के पलटने की खबर लगी तो वे भी लूटने के लिए पहुंच गए। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह लोग बोरियों में भरकर टमाटर ले जा रहे हैं? बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ को वहां से हटाया।
यह भी पढ़ें:Ganga Expressway क्या है? महाकुंभ से पहले योगी सरकार देगी यूपी को ये खास सौगात
ये भी पढ़ें: 17 साल की उम्र में चुराई साइकिल, 17 साल बाद भी सलाखों के पीछे शख्स
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
3 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
16 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
19 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines