सागर। मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल और विदिशा में लूट और रेप जैसे मामलों में फरार चल रहे विष्णु गुर्जर को सागर से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गब्बर गुर्जर पुलिसकर्मियों पर पथराव कर भाग गया।
दरअसल, जीजा-साला सागर जिले के पामाखेड़ी में टपरिया बनाकर छिपे हुए थे। भोपाल पुलिस को जैसे ही इनकी लोकेशन मिली तो सागर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर विष्णु गुर्जर को दबोच लिया, जबकि गब्बर गुर्जर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस आरोपी के पास से एक बिना नंबर की बाइक और तलवार जब्त की है।
इस तरह पकड़ा गया बदमाश
सनौधा थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि भोपाल के बैरसिया थाना प्रभारी से फोन पर सूचना मिली थी जिसके बाद सिविल लाइन और सनौधा पुलिस की संयुक्त एक टीम बनाई गई, जिसके बाद टीम पामाखेड़ी गांव में दबिश दी।
पुलिस देखते ही विष्णु और गब्बर गुर्जर अलर्ट हो गए। आरोपी तलवार निकालकर लहराने लगे, लेकिन विष्णु गुर्जर को पकड़ लिया गया। वहीं गब्बर गुर्जर पथराव कर भागा गया।
बता दें कि आरोपियों के खिलाफ भोपाल और विदिशा में कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने हाल ही में एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही उसी दिन सीहोर में बाइक सवार पर हमला कर लूट की कोशिश की थी।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
5 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
21 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
23 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines