Sagar News: डॉ हरिसिंह गौर (Dr Harisingh Gaur) की नगरी सागर 15 मार्च बुधवार की शाम हंसी ठहाकों से झूम उठी। मौका था फेकथा (faketha) ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा कराए गए ‘जश्न-ए-फेकथा’ (Jashn-e-Faketha) का जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे और कुछ समय के लिए सब भूलकर हंसी, मजाक और ठहाकों का आनंद लिया और कार्यक्रम में देश प्रदेश के साथ-साथ सागर शहर के कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
देशभर से आए कलाकार
बुधवार शाम फेकथा संस्था का कार्यक्रम ‘जश्न-ए-फेकथा’ का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इसमें देश-प्रदेश से आए कलाकारों ने सागर वालों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी कपिल मलैया, धरनेंद्र जैन ने दीप प्रज्वलन कर की। इसमें औंधा मुंह-शायरा में गोपालगंज नीरस, मैकरॉन मकरौनवी, चार्ल्स परकौटवी, टुन्न कबूलापुली ने अपनी रचनाएं सुनाकर लोगों को गुदगुदाया।
लखीमपुर के कवि ने गुदगुदाया
कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी से आए प्रणव मिश्र ‘तेजस’, कवि द्वारका के हास्यपद तुकबंद सुनाए गए जो यहां आए श्रोताओं को बांधे रखा। इसके बाद मध्य प्रदेश के साथ सागर के भी कुछ कालाकरों ने प्रस्तुतिया दीं। इसमें अंशुल, राहुल, दिव्यांश, दीपांशु की संगीतमय प्रस्तुति, कॉमेडियन रोहिताश यादव, सुहानियो और विनीत की प्रस्तुति शामिल थी, जिसने सबका मन मोह लिया।
सामाजिक संस्थाओं ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में शहर की कई सामाजिक संस्थाओं ने भी भाग लिया। इसमें कम्युनिटी राह फाउंडेशन, वाइस ऑफ वाइसलेस, गोपालजी मंडल, मैडमेंस फार्म्स, रक्त सेवा मंडल, विचार संस्था, आगाज एक पहल शामिल रहे। इनके प्रतिनिधियों ने युवाओं को केंद्र में रखकर अपने विचार रखे। इस दौरान बेर उत्पादन में विशेषज्ञ अंकित जैन रजबांस ने अपने अनुभव सांझा किए।
रिशांक तिवारी ने की सराहना
कार्यक्रम में सागर की राजनीति में जाने माने फेस और बॉलीवुड अभिनेता रिशांक तिवारी उपस्थित रहे, उन्होंने युवाओं के इस प्रयास की सराहना भी की। क्योंकि रिशांक खुद भी इस तरह के कार्यक्रम कराते हैं जो कला और साहित्य को बढ़ावा दे। इस पूरे आयोजन के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
5 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
21 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
23 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines