Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश में एक नाबालिग को दुष्कर्म की झूठी एफआईआर दर्ज करा गर्भपात कराना महंगा पड़ गया। जांच में दुष्कर्म की रिपोर्ट झूठी निकली। लड़की ने दुश्मनी के चलते आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर हाई कोर्ट ने नाबालिग और माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
अदालत ने गर्भ गिराने की दी थी परमिशन
यह मामला एमपी के सागर जिले का है। एक नाबालिग लड़की ने युवक पर शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। उसने 23 अक्टूबर 2023 को सागर के एक थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में कोर्ट ने नाबालिग को 9 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति दी थी। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो रेप का केस फर्जी निकला।
यह भी पढ़ें : फूड पॉइजनिंग से बच्चे की मौत, 7 की हालत नाजुक, मध्य प्रदेश के बैतूल की घटना
डीएनए रिपोर्ट से आई सामने सच्चाई
पुलिस जांच में किसी और डीएनए निकला, जिससे इस मामले की असलियस सामने आ गई। ट्रायल के दौरान नाबालिग अपने बयान से भी पटल गई। पुरानी दुश्मनी के चलते लड़की ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर चीफ जस्टिस की बेंच ने लड़की और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : दलित दंपत्ति को खंभे से बांधकर पीटा फिर पहनाई जूते-चप्पलों की माला, पुलिस ने दर्ज किया मामला
HC ने नाबालिग व माता-पिता पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश
दूसरे युवक पर झूठी एफआईआर कराने वाली नाबालिग लड़की अब खुद फंस गई। साथ ही उसके माता पिता की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की और माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस केस का असली आरोपी कौन है?
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
15 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines