Mohan Bhagwat: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में चुनावी साल में संघ भी एक्टिव हो गया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज से दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। आज वह बुरहानपुर में रहेंगे, जबकि वह जबलपुर भी जाएंगे। बता दें कि मोहन भागवत का यह एमपी में पिछले 17 दिनों के अंदर दूसरा दौरा है।
चुनावी साल में एमपी में संघ एक्टिव
बता दें कि चुनावी साल में एमपी में संघ एक्टिव हो गया है। मोहन भागवत आज और कल मालवा के दौरे पर रहेंगे। जहां वह बुरहानपुर के श्री राम मंदिर जाएंगे, इसके अलावा नाथ संप्रदाय और आरएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित भी करेंगे।
और पढ़िए – प्रधानमंत्री मोदी के ‘मित्र गहलोत’ वाले बयान पर राजस्थान के CM बोले- मैं उनकी चालों को समझता हूं
मोहन भागवत पहले दिन महाजनपेठ स्थित गोविंद नाथ महाराज की समाधि स्थल के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके साथ ही वह शहर में निर्मित नए श्रीराम मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे। राजनीतिक लिहाज से भी उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है।
पहले संघ प्रमुख भी आए थे बुरहानपुर
बता दें कि बुरहानपुर शहर संघ के लिए भी अहम माना जाता रहा है। संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार 1937 में बुरहानपुर आए थे और इसी स्थान पर जिले की पहली शाखा लगी थी। ऐसे में मोहन भागवत भी इसी जगह पर जाएंगे।
और पढ़िए – UP News: सपा नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ी; दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
मालवा-निमाड़ पर नजर बीजेपी की नजर
बता दें कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी की नजर मालवा-निमाड़ अंचल पर बनी हुई है। इस जोन में विधानसभा की 66 सीटें आती हैं, जिनमें से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिली थी, जबकि बीजेपी को कम सीटें मिली थी। कांग्रेस को 35 तो बीजेपी को 28 सीटें ही मिल पाई थी। जिससे बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई थी। ऐसे में पार्टी की नजर इस जोन पर बनी हुई है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines