वैसे तो आज तक आपने सच्चे प्यार के कई किस्से सुने होंगे। इन किस्सों में दो प्यार करने वाले हर मुसीबत को पार करके अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। ऐसा एक किस्सा मध्य प्रदेश के राजगढ़ से सामने आया है। यहां एक अनोखी शादी हुई जिसकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, शादी से पहले अचानक दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। इसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बस फिर क्या था, दूल्हा बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया। दूल्हे ने अस्पताल में ही शादी की सारी रस्में निभाई और दुल्हन को गोद में उठाकर 7 फेरे लिए।
बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा
ये अनोखी शादी ब्यावरा के पंजाबी नर्सिंग होम में हुई है। जानकारी के अनुसार ब्यावरा के परामसिटी के रहने वाले आदित्य की शादी कुंभराज की रहने वाली नंदनी से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद से आदित्य और नंदनी की बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान दोनों के बीच प्यार शुरू हो गया। आदित्य और नंदनी जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे। लेकिन शादी से 5 दिन पहले ही नंदनी बीमार हो गई। इसकी वजह से दुल्हन को 24 अप्रैल को ब्यावरा के पंजाबी नर्सिंग होम में भर्ती करवाना पड़ा। इसके बाद आदित्य ने फैसला किया कि वह अस्पताल में ही नंदनी के साथ शादी करेगा। क्योंकि अगर उस दिन शादी नहीं होती तो दो साल तक कोई मुहूर्त नहीं था।
गोद में उठाकर लिए 7 फेरे
इसके बाद दूल्हा आदित्य बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां पर वैदिक मंत्रों के साथ शादी की सभी रस्में पूरी की गईं। दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर शादी के 7 फेरे लिए।
यह भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में आंधी-पानी और बिजली गिरने का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
अक्षय तृतीया पर हुई शादी
डॉक्टर जेके पंजाबी ने बताया कि नंदनी की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी। जब परिवार वालों ने अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में ही शादी करने की बात की, तो डॉक्टर ने कहा कि दुल्हन ज्यादा देर तक बैठ नहीं सकती। इसके बाद परिवार वालों ने डॉक्टर से सलाह करके अस्पताल में ही शादी करने का फैसला किया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines