हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Raja Raghuvanshi का ऐसा अंजाम पहले से तय था, शिलांग पुलिस का सोनम पर बड़ा खुलासा

सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाहा
विज्ञापन

Sonam Killed Raja Raghuvanshi: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्याकांड में सोमवार सुबह को बड़ा खुलासा हुआ। राजा रघुवंशी की लापता पत्नी यूपी के गाजीपुर में मिली। उसने गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित एक ढाबा संचालक के फोन से घर पर फोन किया और खुद के गाजीपुर में होने की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, सोनम ने गाजीपुर के नंदगंज थाने में सरेंडर कर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके बाद नया अपडेट आया कि उनका एक प्रेमी भी है, जिसका नाम राज कुशवाहा। राज भी हत्या के आरोपियों में शामिल है, जिसे मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि कातिलों और राज कुशवाहा एक मास्टरमाइंड ने मिलकर शिलांग जाने का प्लान बनाया था। राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद आरोपी ट्रेन से यूपी और एमपी वापस लौट गए। आइए जानते हैं राजा रघुवंशी क्या काम करते थे?

प्रेमी राज कुशवाहा से था 2 साल से परिचय

बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की इंगेजमेंट 4 महीने पहले हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, सोनम का गिरफ्तार राज कुशवाहा से करीब 2 साल से परिचय था। साथ में एक ही आफिस में काम करते थे। 11 मई को शादी के बाद और शादी से पहले भी सोनम की कई बार फोन पर बातचीत राज कुशवाहा से हुई, जो कॉल डिटेल में सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक

सोनम ने हनीमून जाने से पहले सोने की पूरी ज्वैलरी, कुछ कैश साथ रखा था। सोनम और राजा रघुवंशी की हनीमून ट्रिप का कोई भी फोटो वीडियो परिजनों को शेयर नहीं किया गया, जबकि राजा की मां ने सोनम से 23 तारीख को बातचीत में ट्रिप के फोटो वीडियो मांगे भी थे। सूत्रों के अनुसार, राज कुशवाहा के बारे में सोनम के परिजनों को पहले से जानकारी थी। सोनम के परिवार की आर्थिक स्थिति राजा रघुवंशी के परिवार के मुकाबले कमजोर है। यही वजह है कि सोनम के परिवार ने ये रिश्ता तय किया।

विज्ञापन

प्री-प्लॉट था राजा रघुवंशी का मर्डर

शिलांग पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या एक प्री-प्लॉट मर्डर था। पुलिस का यह भी कहना है कि काफी पहले से हत्या की साजिश रची जा रही थी। सब कुछ पहले से ही सुनियोजित था।

क्या काम करते थे राजा रघुवंशी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा रघुवंशी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे। जानकारी के लिए बता दें कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी का मतलब यह होता है कि ऐसा व्यक्ति जो ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ा व्यवसाय करता है। लोगों का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की सेवा देकर पैसा कमाता है। यह एक तरह से प्राइवेट नौकरी होती है, जिसमें काम के हिसाब से पैसे मिलते हैं। एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी कितनी पैसा कमाता है यह उसके पास उपलब्ध वाहन या लॉजिस्टिक्स फर्म के हिसाब से डिसाइड होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola