Exclusive : इंदौर में 14 दिनों तक कहां रुकी थी बेवफा सोनम? राज नहीं, इसने की थी मदद

Raja Raghuvanshi Murder Case : मेघालय के शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई। इस मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में इंदौर में सोनम 14 दिनों तक कहां रुकी थी? इसे लेकर फ्लैट मालिक ने News 24 से विशेष बातचीत में जानकारी दी। पढ़ें विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा-सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा।

Raja Raghuvanshi Murder Case : मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गए मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। पत्नी सोनम ने ही अपने प्रेमी राज और उसके दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। शिलॉन्ग में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस बीच राज हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है।

पति राजा की हत्या के बाद पत्नी सोनम 16 मई को शिलॉन्ग से इंदौर पहुंची थी, जहां वह 14 दिनों तक इंदौर के देवास नाका के पास नई बिल्डिंग के फ्लैट G1 में रुकी थी। आरोपी विशाल चौहान ने 30 मई को बिल्डिंग के मालिक शिलोम जेम्स से रेंट एग्रीमेंट किया था। इसके लिए फ्लैट के मालिक को 16 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे।

30 जून को हुआ था रेंट एग्रीमेंट

इसे लेकर बिल्डिंग के फ्लैट मालिक शिलोम जैम्स ने News 24 से विशेष बातचीत में कहा कि विशाल एक साथी के साथ 30 जून को आया था और रेंट एग्रीमेंट किया था। मीडिया में मामला तूल पकड़ने के लिए सोनम 7-8 जून की रात को इंदौर से ट्रैक्सी से वाराणसी और फिर बस से गाजीपुर पहुंची और अपने भाई को फोन किया। इसके बाद सोनम ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

शिलोम जैम्स ने बताया कि अभी मुझे पता चला कि यह वही विशाल चौहान है, जिसका फोटो टीवी पर दिख रहा है, जो राजा हत्याकांड का आरोपी है। मैं उसे पहचान गया, अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है, लेकिन पुलिस को सूचना दूंगा, क्योंकि मुझे अभी पता चला कि विशाल नाम का यह वही लड़का है. जिसने मुझसे रेंट पर फ्लैट लिया था, मुझे नहीं पता कि फ्लैट में कौन आया और कौन रहा?

राज नहीं, बल्कि इसने की थी मदद

राज ने सोनम के लिए करीब 5 हजार रुपये का राशन ऑनलाइन आर्डर कर मंगाया था। जिस समय सोनम रुकी थी, उस समय बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। बिल्डिंग में 5 दिन पहले ही CCTV लगाए गए। इंदौर में फ्लैट दिलाने में राज नहीं, बल्कि विशाल ने सोनम की मदद की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ