हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

500 शिक्षकों को जानता हूं, जो अपनी जगह किराए के लोगों को नौकरी पर भेजते, MP के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

MP Education Minister Uday Pratap: मध्य प्रदेश के जिला रायसेन में रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह पर शिक्षा मंत्री उदय प्रताप ने शिक्षकों की व्यवस्था पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
MP Education Minister Uday Pratap

MP Education Minister Uday Pratap: मध्य प्रदेश में सुशासन दिवस के अवसर पर बरेली, जिला रायसेन में कार्यक्रम हुआ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह पर शिक्षा महाकुंभ और अटल शिक्षा रत्न सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री उदय प्रताप शामिल हुए थे।

उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए शिक्षकों को उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। वहीं मंत्री उदय प्रताप ने शिक्षकों की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनके अनुसार, वो ऐसे 500 शिक्षकों को जानते हैं जो अपनी जगह किराए के लोगों को रखकर नौकरी करवा रहे हैं और उन्हें वो व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उनके ही जिले में ऐसे 100 शिक्षक हैं।

इसके अलावा, पुलिस मैदान बरेली में स्व. राजा भैया चौधरी जी और स्व भगवत पटेल जी (पूर्व विधायक) की पुण्य स्मृति में आयोजित बरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता (6) BPL- 6 (2024-25) के समापन में सम्मिलित होकर विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों और सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है।

विजेता और उप विजेता टीमों और प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश के बाघ अब इन 4 राज्यों में मारेंगे दहाड़, मोहन यादव सरकार ने दी मंजूरी

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में पैक्स के साथ कैसे बढ़ेगा रोजगार, जानिए क्या बोले सहकारी मंत्री कैलाश सारंग?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें