हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Raisen News: नर्मदा नदी में डूबे 2 युवक, सर्च ऑपरेशन में जुटी NDRF की टीम

विज्ञापन

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बरेली अंतर्गत केतोघान नर्मदा नदी में नहाने के लिए विदिशा से आए 4 युवकों में से 2 युवक पानी में डूब गए। घटना की जानकारी पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। डूबे हुए लड़कों की सर्चिंग जारी है।

जानकारी के मुताबिक, चारों युवक नहाने के लिए नर्मदा नदी पहुंचे। इस दौरान दो युवक जिसमें चेतन राजपूत और राजकुमार चौरसिया नहाने के दौरान पानी में डूब गए।

पानी में डूबे युवकों की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट की सहायता से युवकों की सर्चिंग कर रही है।

इसके साथ ही गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्तों का नर्मदा नदी में नहाने के बाद छींद मंदिर जाने का कार्यक्रम था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें