राहुल गांधी को धमकी देने का मामला, 60 साल के आरोपी को इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Threat To Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी वाला एक पत्र मिला था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 60 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर में प्रवेश करते ही राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। चिट्ठी इंदौर में एक मिठाई की दुकान के बाहर मिली थी।
इंदौर पुलिस के मुताबिक, पत्र भेजने वाले की पहचान दयासिंह उर्फ ऐशीलाल झाम के रूप में हुई है। दयासिंह उर्फ ऐशीलाल झाम को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस को आरोपी की सूचना मिली थी तब वह ट्रेन से भागने की फिराक में था।
पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) निमिष अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि झाम को रासुका के तहत जेल भेजा जाए। अग्रवाल ने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि आरोपी ने राहुल गांधी को पत्र क्यों भेजा और जांच की जा रही है।
बता दें कि पूरा मामला नवंबर 2022 का है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद इंदौर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 507 के तहत मामला दर्ज किया था और जांच पड़ताल शुरू की गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: