राहुल गांधी का बड़ा बयान, मध्य प्रदेश में 150 सीटें जीतने का किया दावा
Edited By Arpit Pandey

Edited By Arpit Pandey

MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। राहुल ने दावा किया है साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में आलाकमान ने नेताओं को एकजुटता का संदेश दिया है। बैठक में मल्लिकाजुर्न खड़गे के अलावा राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए थे। कांग्रेस आलाकमान ने मध्य प्रदेश के नेताओं को कर्नाटक की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव लड़ने के निर्देश दिए हैं। वहीं कर्नाटक की तर्ज पर भ्रष्टाचार को ही सबसे बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा।
बैठक के बाद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के साथ मीडिया से चर्चा में कहा कि ‘मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में हमें 136 विधानसभा सीटें मिली हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में हमारा जो सर्वे हैं उसमें हम 150 सीटें जीतेंगे यानि हम कर्नाटक को मध्य प्रदेश में रिपीट करने जा रहे हैं।’
बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के नेताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 12 जून को जबलपुर में होने वाली सभा को भी ऐतिहासिक बनाने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि इस बार राहुल गांधी से पहले प्रियंका गांधी एमपी में चुनावी शंखनाद करेंगी।
बता दें कि आज की बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे। जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: