7 दिनों में 1400 किलोमीटर तक जाएंगी महिला बाइकर्स, मध्य प्रदेश में 'QUEENS on the WHEEL'

Madhya Pradesh News: महिला दिवस से पहले मध्य प्रदेश में 25 महिला बाईकर्स 7 दिनों की यात्रा पर निकली हैं। इसमें 1400 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। महिला बाइकर्स मोटरसाइकिल लिए मध्य प्रदेश की रोमांचक राइड पर निकल चुकी हैं। यहां जानिए पूरी खबर।

Queens on the wheel

Queens on the wheel

Madhya Pradesh News: महिला दिवस आने वाला है। ऐसे में देश की महिलाएं कुछ अलग करके महिला शक्ति का नाम और ऊंचा करने जा रही हैं। आज (2 मार्च) को मध्य प्रदेश में बाइकिंग इवेंट ‘QUEENS on the WHEEL’ की शुरुआत की गई। देश के अलग-अलग राज्यों से आई 25 महिला बाइक राइडर इस बाइकिंग इवेंट के लिए रवाना हुईं। जानिए इस खबर से जुड़ी बाकी जानकारी।

विज्ञापन

कौन-कौनसी जगह से होकर जाएंगी महिला राइडर्स?

विज्ञापन

महिला बाइकर्स मोटरसाइकिल लिए मध्य प्रदेश की रोमांचक राइड पर निकल चुकी हैं। वह जनजातीय संग्रहालय, भोपाल से सांची, चंदेरी, कुनो, ग्वालियर, ओरछा और खजुराहो जैसी जगहों से गुजरेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों ने फ्लैग ऑफ कर इस इवेंट में महिला बाइकर्स को रवाना किया है।

किस तारीख पर कहां से होकर गुजरेंगे?

02 मार्च: भोपाल-सांची-विदिशा-मुगावली-चंदेरी
03 मार्च: चंदेरी-शिवपुरी-पोहरी-कूनो
04 मार्च: कूनो-पोहरी-मोहना-ग्वालियर-मितावली-पढ़ावली-ग्वालियर
05 मार्च: ग्वालियर-दतिया-झांसी-ओरछा
06 मार्च: ओरछा-निवाड़ी-बमीठा-खजुराहो
07 मार्च: खजुराहो-छतरपुर-गुलगंज-बड़ा मलहरा बंडा- सागर
08 मार्च: सागर-राहतगढ़-ग्यारसपुर-विदिशा बायपास-सांची-भोपाल

विज्ञापन

आपको बता दें कि यह यात्रा 8 मार्च यानी महिला दिवस पर वापस भोपाल लौटकर पूरी हो जाएगी। महिलाएं इन 7 दिनों में 1400 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। इसमें हैदराबाद, भुवनेश्वर, मुंबई, पुणे, नागपुर, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, देवास, आदि जगहों से आईं महिला राइडर्स शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ