रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थल पर भी जाएंगी प्रियंका गांधी, ग्वालियर दौरे की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Edited By Arpit Pandey

priyanka gandhi visit gwalior
Edited By Arpit Pandey

priyanka gandhi visit gwalior
Priyanka Gandhi In Gwalior: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 जुलाई को ग्वालियर के दौरे पर पहुंच रही हैं। ऐसे में कांग्रेस उनके दौरे को लेकर तैयारियों में जुटी हैं। खास बात यह कि प्रियंका गांधी अपने ग्वालियर दौरे के दौरान रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा स्थल पर भी जाएंगी और यहां माल्यार्पण करेंगी। जिसके बाद वह सभा को संबोधित करेंगी।
प्रियंका गांधी ग्वालियर दौरे पर सबसे पहले रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थल पर जाएंगी। यहां माल्यार्पण करने के बाद वह सीधे सभा स्थल जाएंगी और जनता को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी का झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के समाथि स्थल पर जाना अहम माना जा रहा है।
बता दें कि प्रियंका गांधी 21 जुलाई को बढ़ा चुनावी बिगुल फूंकने जा रही हैं, वह मेला मैदान में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी, उनके कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति के लिए कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हो चुकी है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की सभा में एक लाख से भी ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि ’21 तारीख को ग्वालियर चंबल संभाग में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कील ठोकने के लिए आ रही है, अंचल की जनता के साथ यहां के नेताओं ने पीठ पर छुरा मारा था, प्रदेश की सरकार गिराई थी। उनको सबक सिखाने के लिए संभाग के कार्यकर्ता व्यापारी सभी वर्ग के लोग इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे, इसको लेकर आज हुई बैठक में सभी जिम्मेदार लोग मौजूद रहे और रणनीति बनाई गई है। यह रणनीति सफल भी होगी और भारतीय जनता पार्टी की सफाई की शुरुआत ग्वालियर के मेला मैदान से शुरू हो जाएगी।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: