सिंधिया के गढ़ में प्रियंका गांधी की सभा, ग्वालियर-चंबल में चुनावी अभियान का करेंगी आगाज, रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर भी जाएंगी
Edited By Arpit Pandey

priyanka gandhi gwalior
Edited By Arpit Pandey

priyanka gandhi gwalior
Priyanka Gandhi Gwalior: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को ग्वालियर में सभा करेंगी। जिसके लिए कांग्रेस के नेता तैयारियों में जुटे हैं। प्रियंका गांधी ग्वालियर पहुंचने के बाद सबसे पहले रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर जाएंगी। इसके बाद वह मेला ग्राउंड में सभा करेंगी।
ग्वालियर एयरपोर्ट पर पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह प्रियंका गांधी का स्वागत करेंगे। इस दौरान प्रदेश के दूसरे सभी बड़े नेता भी मंच पर मौजूद रहेंगे। ग्वालियर की सभा में कांग्रेस ने एक लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। जिसके लिए कांग्रेस कई दिनों से तैयारियों में जुटी थी। बता दें कि ग्वालियर को ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ माना जाता है। ऐसे में प्रियंका गांधी की सभा पर सबकी नजरें टिकी हैं।
प्रियंका गांधी ग्वालियर दौरे पर सबसे पहले रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थल पर जाएंगी। यहां माल्यार्पण करने के बाद वह सीधे सभा स्थल जाएंगी और जनता को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी का झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के समाथि स्थल पर जाना अहम माना जा रहा है।
बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने जबलपुर में सभा की थी। जबकि अब वह ग्वालियर से भी चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में हैं। प्रियंका गांधी ग्वालियर के बाद रीवा का भी दौरा करेंगी। इस तरह अपने तीन दौरों में उन्होंने महाकौशल, ग्वालियर-चंबल और विंध्य को साधने की कोशिश है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: