प्रियंका गांधी बोलीं-MP में ऐसी सरकार बनाए जो न खरीदी जा सके, न बेची जा सके

Priyanka Gandhi Gwalior news

Priyanka Gandhi Gwalior news

Priyanka Gandhi Gwalior: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में जन आक्रोश महारैली के जरिए ग्वालियर-चंबल में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। प्रियंका गांधी ने सबसे पहले रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने सभा स्थल पर पहुंचकर सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने बीजेपी और सिंधिया पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन

उनकी विचारधारा बदल गई

प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जिक्र करते हुए कहा कि आज मैं पीएम मोदी, सीएम शिवराज के बारे में 10-10 मिनट बोली सकती हूं। मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में भी 10 मिनट बोल सकती हूं, कि किस तरह उन्होंने राजनीति की दिशा बदल दी। किस तरह उनकी विचारधारा बदल गई। लेकिन मैं ध्यान भटकाने नहीं आई हूं, मैं तो मु्द्दों पर बोलने आई हूं।

विज्ञापन

अग्निवीर के बाद ग्वालियर-चंबल की स्थिति क्या है

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज आपके देश में ऐसी सरकार हैं जो पूरे देश की संपत्ति एक-दो बड़े लोगों को बेच रही है। पहले लोगों को रोजगार मिलता था। लेकिन आज परिस्थितियां बदल गई हैं। सेना की भर्ती का क्या हुआ ? जब से देश में अग्निवीर की स्कीम आई है, ग्वालियर-चंबल की स्थिति क्या हो गई है। आज नौजवान सीमा पर तैनात हो रहे हैं। लेकिन चार साल के लिए इतनी मेहनत क्यों करें यह सोचकर लौट रहे हैं। इन स्थितियों को बदलना है।

विज्ञापन

पटवारी भर्ती पर भी साधा निशाना

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने मध्य प्रदेश की पटवारी भर्ती परीक्षा में सामने आई गड़बड़ी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मां-बाप रुपए खर्च करके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं, लेकिन यहां पटवारी भर्ती घोटाला हो जाता है। यह शर्म की बात है कि तीन साल में मात्र तीन सरकारी नौकरियां दी गई हैं। मध्य प्रदेश में पिछले 18 साल से बीजेपी की सरकार हैं, लेकिन इतने सालों में इन्होंने मध्य प्रदेश को क्या दिया है, क्योंकि जिस तरह से प्रदेश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं, यह देखते रहिए। घोटालों की इतनी लंबी लिस्ट हैं कि मैं उसे बाद में बताऊंगी। इन्होंने तो घोटाले में भगवान महाकाल की मूर्ति भी नहीं छोड़ी है।

मणिपुर में भयावह अत्याचार हो रहा है

मणिपुर की घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि आज जितनी भी विपक्ष की पार्टियां सबकों बीजेपी ने चोर बोल डाला। जबकि ये पार्टियां और उनके नेता जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं। उनके मुद्दों आगे लेकर बढ़ रही हैं। लेकिन आज मणिपुर में भयावह अत्याचार हो रहा है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77 दिनों तक मणिपुर की घटना पर कोई बयान नहीं देते हैं। जब एक भयावह वीडियो सामने आया तो वह मजबूरी में बोले लेकिन उसमें भी राजनीति घोल दी। पीएम ने उन राज्यों का नाम भी लिया जहां विपक्षी पार्टियों की सरकारें हैं।

विज्ञापन

इस बार MP में भी बदलाव की लहर है

प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘इस बार मध्य प्रदेश में भी बदलाव की लहर देखने को मिल रही है। में पूछती हूं आज आप ईमानदार सरकार चाहते हो या नहीं। मुझे विश्वास है कि आप मजबूत सरकार बनाने वाले है। ऐसी सरकार जो न खरीदी जा सके, न बेची जा सके। ऐसी मजबूत सरकार लाइये जो आपको मजबूत करें।’

कांग्रेस की गारंटी पूरी होती है

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की गारंटी की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो भी गारंटी देती है, वो हमारी सरकारें पूरी करती हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल और कर्नाटक में देख लीजिए। हमारी सरकार की सभी गारटियां पूरी हो रही हैं। प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के लिए भी 6 वादें किए हैं।

विज्ञापन
  • महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपए आएंगे।
  • पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू होगी।
  • हर महीने गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा।
  • मध्य प्रदेश में भी 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। 200 यूनिट आने पर बिल को आधा किया जाएगा
  • मध्य प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
  • दिव्यांगों की पेंशन भी बढ़ाई जाएगी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ