ग्वालियर में प्रियंका गांधी बोलीं- मोए बचपन में तुमाए क्षेत्र की वीरता और साहस की कहानी पतो है

Priyanka Gandhi Bundelkhandi, Priyanka Gandhi Gwalior Visit, Gwalior News, Madhya Pradesh News, Congress, Jyotiraditya Scindia, Rani Laxmibai

Priyanka Gandhi Gwalior Visit: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज ग्वालियर में जनसभा को कुछ देर के लिए स्थानीय बोली में संबोधित किया। उन्होंने बुंदेलखंड की वीरता और अपनी दादी इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया। प्रियंका ने जनसभा के दौरान शिवराज सरकार, पीएम मोदी, मणिपुर हिंसा के साथ-साथ मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती घोटाले में गड़बड़ी पर भाजपा सरकार को घेरा।

विज्ञापन

प्रियंका ने कहा कि सब भइया-बहनों को हमाई राम-राम… मोए आज ग्वालियर-चंबल में आकर बड़ी खुशी भई… मैं पहले भी पीतांबरा दर्शन के लिए आई हती, मोई दादी इंदिरा जी आपके क्षेत्र में आई हतीं, उन्ने मोए रानी लक्ष्मीबाई की कहानी खूब सुनाई हती। मोए बचपन में तुमाए क्षेत्र की वीरता और साहस की कहानी पतो है।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने जनसभा में मणिपुर का भी जिक्र किया

प्रियंका गांधी ने जनसभा में मणिपुर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीने से मणिपुर जल रहा है। घरों में आग लगाई जा रही है। महिलाओं के साथ भयावह अत्याचार हो रहा है। लेकिन PM मोदी ने 77 दिनों तक इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। महिलाओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं का वीडियो सामने आने के बाद PM मोदी ने मजबूरी में एक वाक्य बोला… और उसमें भी उन्होंने राजनीति घोल दी।

विज्ञापन

प्रियंका ने ग्वालियर-चंबल में फूंका चुनावी बिगुल

प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में जन आक्रोश महारैली के जरिए ग्वालियर-चंबल में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। प्रियंका गांधी ने सबसे पहले रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने सभा स्थल पर पहुंचकर सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने बीजेपी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन

प्रियंका ने सिंधिया का जिक्र करते हुए कहा कि आज मैं पीएम मोदी, सीएम शिवराज के बारे में 10-10 मिनट बोल सकती हूं। मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में भी 10 मिनट बोल सकती हूं कि किस तरह उन्होंने राजनीति की दिशा बदल दी। किस तरह उनकी विचारधारा बदल गई। लेकिन मैं ध्यान भटकाने नहीं आई हूं, मैं तो मु्द्दों पर बोलने आई हूं।

पटवारी भर्ती पर भी साधा निशाना

प्रियंका ने मध्य प्रदेश की पटवारी भर्ती परीक्षा में सामने आई गड़बड़ी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मां-बाप रुपए खर्च करके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं, लेकिन यहां पटवारी भर्ती घोटाला हो जाता है। ये शर्म की बात है कि तीन साल में मात्र तीन सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले 18 साल से बीजेपी की सरकार है, लेकिन इतने सालों में भाजपा ने मध्य प्रदेश को क्या दिया है, क्योंकि जिस तरह से प्रदेश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं, घोटालों की इतनी लंबी लिस्ट हैं कि मैं उसे बाद में बताऊंगी। इन्होंने तो घोटाले में भगवान महाकाल की मूर्ति भी नहीं छोड़ी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ