Pragya Slams Rahul: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) ने शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार जुबानी हमला किया। राहुल गांधी की हाल ही में विदेशी धरती पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्हें देश से बाहर कर देना चाहिए।
भोपाल से भाजपा सांसद ने दावा किया कि चाणक्य ने कहा था कि विदेशी महिला से पैदा हुआ बेटा कभी भी देशभक्त नहीं हो सकता और राहुल गांधी ने साबित कर दिया कि यह कहावत सच थी। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हमने मान लिया है कि आप भारत से नहीं हैं क्योंकि आपकी मां इटली से हैं। प्रज्ञा ठाकुर ब्रिटेन में एक कार्यक्रम के दौरान गांधी के आरोपों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रही थीं।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि आप (राहुल गांधी) एक विदेशी देश में जाते हैं और कहते हैं कि आपको संसद में बोलने का अवसर नहीं मिलता है। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। उन्हें [राहुल गांधी] को राजनीति में मौका नहीं देना चाहिए और देश से बाहर कर देना चाहिए।
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि संसद के सुचारू रूप से चलने से और काम होगा, लेकिन अगर ज्यादा काम होगा, तो वे (कांग्रेस) नहीं बचेंगे। उनका (कांग्रेस) अस्तित्व खत्म होने के कगार पर है। अब उनका दिमाग भी दूषित हो रहा है।
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
बता दें कि राहुल गांधी ने अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान एक भाषण के दौरान कहा था कि संसद में विपक्ष के बोलने के दौरान माइक्रोफोन अक्सर बंद करा दिए जाते हैं जिससे विपक्ष की आवाज बंद हो जाती है। राहुल गांधी ने कहा था, “हमारे माइक खराब नहीं हैं, वे काम कर रहे हैं, लेकिन आप अभी भी उन्हें चालू नहीं कर सकते हैं। मेरे बोलने के दौरान ऐसा कई बार हुआ है।”
उन्होंने लंदन में ब्रिटिश सांसदों से कहा कि लोकसभा में काम कर रहे माइक्रोफोन को अक्सर विपक्ष के खिलाफ खामोश कर दिया जाता है। लंदन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए वायनाड के सांसद ने भाजपा पर हमला किया और कहा कि विपक्ष को भारतीय संसद में चीन के मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं है। मोदी सरकार देश में विपक्ष की अवधारणा की अनुमति नहीं देती है।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
19 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines