---विज्ञापन---

Pragya Slams Rahul: राहुल गांधी पर भड़कीं साध्वी प्रज्ञा, कहा- देश से बाहर निकाल देना चाहिए

Pragya Slams Rahul: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) ने शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार जुबानी हमला किया। राहुल गांधी की हाल ही में विदेशी धरती पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्हें देश से बाहर कर देना चाहिए। भोपाल से […]

---विज्ञापन---

Pragya Slams Rahul: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) ने शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार जुबानी हमला किया। राहुल गांधी की हाल ही में विदेशी धरती पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्हें देश से बाहर कर देना चाहिए।

भोपाल से भाजपा सांसद ने दावा किया कि चाणक्य ने कहा था कि विदेशी महिला से पैदा हुआ बेटा कभी भी देशभक्त नहीं हो सकता और राहुल गांधी ने साबित कर दिया कि यह कहावत सच थी। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हमने मान लिया है कि आप भारत से नहीं हैं क्योंकि आपकी मां इटली से हैं। प्रज्ञा ठाकुर ब्रिटेन में एक कार्यक्रम के दौरान गांधी के आरोपों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रही थीं।

---विज्ञापन---

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि आप (राहुल गांधी) एक विदेशी देश में जाते हैं और कहते हैं कि आपको संसद में बोलने का अवसर नहीं मिलता है। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। उन्हें [राहुल गांधी] को राजनीति में मौका नहीं देना चाहिए और देश से बाहर कर देना चाहिए।

---विज्ञापन---

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि संसद के सुचारू रूप से चलने से और काम होगा, लेकिन अगर ज्यादा काम होगा, तो वे (कांग्रेस) नहीं बचेंगे। उनका (कांग्रेस) अस्तित्व खत्म होने के कगार पर है। अब उनका दिमाग भी दूषित हो रहा है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान एक भाषण के दौरान कहा था कि संसद में विपक्ष के बोलने के दौरान माइक्रोफोन अक्सर बंद करा दिए जाते हैं जिससे विपक्ष की आवाज बंद हो जाती है। राहुल गांधी ने कहा था, “हमारे माइक खराब नहीं हैं, वे काम कर रहे हैं, लेकिन आप अभी भी उन्हें चालू नहीं कर सकते हैं। मेरे बोलने के दौरान ऐसा कई बार हुआ है।”

---विज्ञापन---

उन्होंने लंदन में ब्रिटिश सांसदों से कहा कि लोकसभा में काम कर रहे माइक्रोफोन को अक्सर विपक्ष के खिलाफ खामोश कर दिया जाता है। लंदन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए वायनाड के सांसद ने भाजपा पर हमला किया और कहा कि विपक्ष को भारतीय संसद में चीन के मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं है। मोदी सरकार देश में विपक्ष की अवधारणा की अनुमति नहीं देती है।

First published on: Mar 12, 2023 09:42 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola