---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

स्पा सेंटर में हाथ का दर्द ठीक कराने पहुंच गया बच्चा, फिर मसाज के बहाने शुरू हो गया ये धंधा

Damoh Spa Center Police Raid: बी.डी. शर्मा, दमोह: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन मध्य प्रदेश के दमोह में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे देख खुद पुलिस भी दंग रह गई। दमोह के स्पा सेंटर पर पुलिस और बाल आयोग की टीम ने शनिवार […]

Damoh Spa Center Police Raid: बी.डी. शर्मा, दमोह: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन मध्य प्रदेश के दमोह में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे देख खुद पुलिस भी दंग रह गई। दमोह के स्पा सेंटर पर पुलिस और बाल आयोग की टीम ने शनिवार को छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि मसाज के बहाने युवकों को बुलाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसकी पड़ताल करने के बाद पुलिस ने बाल आयोग की टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां पुलिस को स्पा सेंटर में एक नाबालिग बच्चा भी मिला।

ओशन थाई स्पा सेंटर में मारा छापा 

जानकारी के अनुसार, पुलिस ओर आयोग की टीम ने दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन चौराहा स्थित ओशन थाई स्पा सेंटर में करीब 8 बजे छापा मारा तो वहां ब्लैकमेलिंग और अवैध गतिविधियां संचालित होने का पता चला। इस कार्रवाई में पुलिस के साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य दीपक तिवारी भी शामिल थे।

---विज्ञापन---

स्पा सेंटर में मिला नाबालिग

पुलिस के अनुसार, शिकायत मिली थी कि स्पा सेंटर में नाबालिग बच्चों को मसाज के नाम पर ब्लैकमेल किया जा रहा है। किसी एक बच्चे ने बाल कल्याण समिति के पास जाकर इसकी शिकायत भी की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रेड की। जहां पर एक कमरे में एक संदिग्ध नाबालिक भी मिला। पुलिस ने स्पा सेंटर के सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

हाथ में दर्द का इलाज कराने गया था बच्चा

सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि कुछ चीज संदिग्ध पाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। बाल कल्याण समिति के सदस्य दीपक तिवारी का कहना है कि एक बच्चे ने शिकायत की थी कि उसे हाथ में दर्द था। वह मसाज कराने के लिए स्पा सेंटर गया था। वहां उससे 1000 रुपये लिए गए। मसाज देने वाली युवती ने उससे डेढ़ हजार रुपए लिए और इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। अंदेशा है कि रूम के अंदर गुप्त कैमरे हो सकते हैं, जिसमें उसकी रिकॉर्डिंग की गई होगी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के लिए स्पा सेंटर की एक युवती को पुलिस अपने साथ कोतवाली लेकर भी पहुंची है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 16, 2023 09:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola