---विज्ञापन---

इंदौर का नकली अधिकारी, 7 शादियां की 3 ने तलाक दिया, इस तरह हुआ खुलासा

Indore News: इंदौर में एक फर्जी अफसर को पुलिस ने पकड़ा है, जो खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड का अधिकारी बताता था। पुलिस ने बताया कि यह शख्स फर्जी अधिकारी बनकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। जिसने अब तक सात महिलाओं से शादी की है, जिनमें से दो महिलाओं ने उसके खिलाफ दुष्कर्म […]

---विज्ञापन---

Indore News: इंदौर में एक फर्जी अफसर को पुलिस ने पकड़ा है, जो खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड का अधिकारी बताता था। पुलिस ने बताया कि यह शख्स फर्जी अधिकारी बनकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। जिसने अब तक सात महिलाओं से शादी की है, जिनमें से दो महिलाओं ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया है।

युवक का खुलासा इस तरह हुआ

दरअसल, इस शख्स का खुलासा सात महिलाओं में से एक ने किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि युवक खुद को बिल्कुल सरकारी अधिकारी की तरह दिखाता था। जिसे यह अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हो जाता था कि वह सरकारी अधिकारी नहीं है। युवक का असली नाम इंद्रनाथ है, जो छत्तीसगढ़ के माघटोली गांव जिला जशपुर का रहने वाला है। महिला ने बताया कि युवक ने शादी के लिए वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल अपलोड की है, जिसमें वह खुद को अधिकारी बताता था। जिससे महिलाएं उसके जाल में फंसती थी।

---विज्ञापन---

महिलाओं को इस तरह फंसाता था

पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स पहले तो सिंगल लड़कियों से मुलाकात करता फिर उन्हें इंप्रेस करता था। जब लड़कियां उसकी तरफ आकर्षित हो जाती तो वह उन्हें शादी का प्रपोजल देता। लड़कियां जब शादी के लिए तैयार हो जाती तो वह गुपचुप तरीके से शादी कर लेता था। लेकिन जैसे ही शादी होती थी उसके बाद वह ड्यूटी का बहाना करके पत्नि को छोड़कर चला जाता था। इस बीच में वह उनसे पैसे मांगकर भी ठगी करता था। जब वह नहीं लौटता था, तब महिलाओं को यकीन होता था कि उनके साथ धोखा हुआ है।

7 शादियां 2 बच्चे

पुलिस ने बताया कि युवक ने अब तक सात महिलाओं से शादियां की हैं, जिनमें से तीन से उसका तलाक हो गया है, जबकि दो महिलाओं ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इन्ही में से एक महिला ने उसका पूरा सच बताया है। महिला ने बताया कि मुझे धीरे-धीरे इस बात का शक होने लगा था कि कोई अधिकारी ऐसा नहीं हो सकता है, जिसके बाद उसने पड़ताल की तो पूरा मामला सामने आया।

---विज्ञापन---

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बताया कि महिला की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा युवक ने जिन-जिन महिलाओं को फंसाया है, उनसे भी संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी।

First published on: May 08, 2023 06:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola