Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
PM Modi In Shahdol: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिन में दूसरी बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी आज शहडोल के पकरिया गांव जाएंगे। जहां उनका बिल्कुल देशी आदिवासी अंदाज देखने को मिलेगा। पीएम ने भी अपने शहडोल आने की जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘देशभर के हमारे आदिवासी भाई-बहनों के घर-घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के शहडोल में कल दोपहर 3.30 बजे आदिवासियों के कल्याण से जुड़े एक महत्वपूर्ण मिशन का शुभारंभ करूंगा। इसके साथ ही वहां के पकरिया गांव जाने का भी सौभाग्य मिलेगा।’
देशभर के हमारे आदिवासी भाई-बहनों के घर-घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के शहडोल में कल दोपहर 3.30 बजे आदिवासियों के कल्याण से जुड़े एक महत्वपूर्ण मिशन का शुभारंभ करूंगा। इसके साथ ही वहां के पकरिया गांव जाने का भी सौभाग्य…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 30, 2023
पीएम मोदी आज शहडोल के लालपुर में सिकलसेल एनीमिया मिशन को लॉन्च करेंगे। इस दौरान वह एक करोड़ पीवीसी आयुष्मान कार्ड भी बांटेंगे। इसके बाद वह पकरिया गांव जाएंगे, जहां जनजातीय समुदाय के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान वह भोजन भी यही करेंगे।
तय समय के मुताबिक पीएम मोदी दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर लालपुर पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनका स्वागत करेंगे। वह शाम 6 बजकर 40 मिनट पर शहडोल से वापस दिल्ली लौटेंगे। खास बात यह है कि शहडोल का मौसम लगातार बदल रहा है। ऐसे में अगर बारिश तेज होती है तो वह प्रधानमंत्री वर्चुअली भी इस कार्यक्रम में जुड़ सकते हैं। क्योंकि पीएम पहले 27 जून को ही आने वाले थे। लेकिन भारी बारिश की वजह से उनका दौरा रद्द कर दिया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।