Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
MP News: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में सिरपुर तालाब और यशवंत सागर तालाब का वर्चुअली निरीक्षण किया। दोनों ही तालाब यूनेस्को की रामसर साइट में शामिल है। देश में 75 रामसर साइड है, जिनका पीएम मोदी ने आज वर्चुअली निरीक्षण किया है।
इंदौर के सिरपुर तालाब और यशवंत सागर तालाब को साल 2022 में रामसर साइड में शामिल किया गया था। सिरपुर तालाब बर्ड सैन्चुरी के साथ-साथ अर्बन वेटलैड है। लिहाजा इसका पर्यावरण के नजरिये से बहुत महत्व है। इसी तरह से यशवंत सागर तालाब भी रामसर साइड में शामिल हैं, ऐसे में इंदौर के दोनों तालाब अहम है।
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी शामिल हुए। वहीं कई पर्यावरण विद् और स्कूली बच्चों ने सिरपुर तालाब परिसर में पौधारोपण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उद्बोधन में सभी रामसर साइड पर एको सिस्टम बनाने और लाइफ अभियान को आगे बढ़ाने की बात कहीं। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर में पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरुप लाइफ मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है।
इधर महापौर ने भी क्लीन इंदौर के साथ ही ग्रीन इंदौर बनाए जाने के लिए उठाए गए प्रोजेक्ट की जानकारी दी। जिसके तहत शहर में 100 से ज्यादा अहिल्या वन बनाए जा रहे हैं। साथ ही सिटी फारेस्ट पर काम किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।