PM Modi: पीएम मोदी ने आज सरकारी नौकरी के लिए चयनित हुए देश के 71 हजार 206 युवाओं को वर्चुअली अपॉइंटमेंट लेटर बांटे, जिसमें मध्य प्रदेश के भी 241 युवा शामिल थे। इस दौरान देशभर में 45 जगह पर कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें पीएम मोदी वर्चुअली जुड़े थे।
भ्रष्टाचार खत्म हुआ है
पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज के वक्त में नौकरियों में भी बदलाव आया है। आज सरकारी नौकरियों के फॉर्म में डॉक्यूमेंट्स को सेल्फ अटेस्ट करना भी पर्याप्त होता है, लेकिन पहले के वक्त में लाइन में लगना पड़ता था फिर अटेस्ट करवाना पड़ता था, उसके बाद डाक से आवेदन भेजा जाता था।
डाक से आवेदन भेजे जाने के बाद भी इस बात की गारंटी नहीं होती थी कि आवेदन पहुंचेगा या नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि आज के वक्त में पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। जिसका फायदा यह हुआ है कि भ्रष्टाचार कम हो रहा है।
पीएम मोदी की पहल है रोजगार मेला
पीएम मोदी ने कहा कि इन प्रयासों से न केवल भ्रष्टाचार कम हो रहा है, बल्कि भाई-भतीजावाद भी कम हो रहा है। जो देश के लिए अच्छा है। बता दें कि आज का यह आयोजन 45 जगहों पर किया गया था। जिसे रोजगार मेला नाम दिया गया था।
इससे पहले 2022 में रोजगार मेले का पहला फेज लॉन्च हुआ था। बता दें कि पीएम मोदी ने 2023 के आखिरी तक 10 लाख भर्तियां कराने का वादा किया है। बता दें कि रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक खास पहल है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार देने हैं।
MP के 241 युवाओं को मिले लेटर
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के भी 241 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिन्हें नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि ये याद रखना कि दिन की मेहनत के बाद जब हम सोने जाते हैं, तो अपनी आत्मा को साफ रखना।
सिंधिया ने कहा कि यह बिल्कुल भी मत समझना कि सरकारी नौकरी में आ रहे हैं, आप भारत माता की सेवा करने आ रहे हैं। ईमानदारी से काम करना क्योंकि यही सोच पीएम मोदी की भी है।
संबंधित खबरें
ग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
34 mins agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
19 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
19 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
19 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
19 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
22 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines