भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार, 11 अप्रैल को उत्तरप्रदेश के वाराणसी और मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम का दौरा करेंगे। इस दौरान वह वाराणसी में 3880 करोड़ रुपये से ज्यादा की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह मध्य प्रदेश के इसागढ़ तहसील स्थित गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे तथा आनंदपुर धाम में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
रिंग रोड और सारनाथ को जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास
बता दें कि कल 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा वाराणसी में इन्फ्रैस्ट्रक्चर, रोड कनेक्शन, बिजली, शिक्षा, जल सुविधा, खेल और पर्यटन से जुड़ी योजनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री वाराणसी रिंग रोड और सारनाथ को जोड़ने वाले पुल, भिखारिपुर और मंडुवाडीह चौराहों पर फ्लाईओवर, और वाराणसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाईवे अंडरपास रोड टनल सहित 980 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री दो 400 केवी और एक 220 केवी ट्रांसमिशन सबस्टेशन का उद्घाटन करेंगे और चौकाघाट तथा गाजीपुर में नए सबस्टेशन और विद्युत वितरण प्रणाली की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 1,045 करोड़ रुपये से अधिक है।
शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में
वाराणसी के पिंडरा में पॉलिटेक्निक कॉलेज, बारकी गांव में सरकारी कॉलेज, 356 ग्रामीण पुस्तकालय, 100 आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन तथा 77 प्राथमिक विद्यालयों के नवीनीकरण और चोलापुर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के नए भवन की आधारशिला रखी जाएगी। पुलिस ढांचे का सुदृढ़ीकरण पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल और PAC रामनगर में बैरकों का उद्घाटन होगा। साथ ही विभिन्न पुलिस स्टेशनों में प्रशासनिक भवनों का निर्माण और आवासीय हॉस्टल की आधारशिला रखी जाएगी।
अन्य विकास परियोजनाएं
प्रधानमंत्री समने घाट और शास्त्री घाट के पुनर्विकास, जल जीवन मिशन के अंतर्गत 130 ग्रामीण पेयजल योजनाएं, नगर निगम के छह वार्डों का सुधार, GI टैग प्राप्त स्थानीय उत्पादों को प्रमाणपत्र वितरण, MSME यूनिटी मॉल, पार्क सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन, और सोलर पावर प्लांट जैसी अनेक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किया जाएगा। प्रधानमंत्री 70 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड सौंपेंगे और बनास डेयरी से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को 105 करोड़ रुपये से अधिक का बोनस भी वितरित करेंगे।
MP में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का समय
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3:15 बजे मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की इसागढ़ तहसील स्थित गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वे 4:15 बजे आनंदपुर धाम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आध्यात्मिक और परोपकारी उद्देश्य से स्थापित आनंदपुर धाम 315 हेक्टेयर में फैला है। यहां 500 से अधिक गायों की आधुनिक गौशाला, जैविक कृषि, चैरिटेबल अस्पताल, स्कूल और देशभर में संचालित सत्संग केंद्र मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
9 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines