भोपाल में सात घंटे रहेंगे PM मोदी, कमांडर सम्मेलन में करेंगे शिरकत, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

Today Headlines, Narendra Modi, Vande Bharat Express, Draupadi Murmu, IPL

PM Narenda Modi

PM Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को भोपाल के दौरे पर रहेंगे। वे यहां संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहीं देश की 11वीं वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम करीब सात घंटे भोपाल में रहेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर गुरुवार को अफसरों के साथ बैठक की है। पीएम मोदी भोपाल में करीब 15 मिनट का रोड शो भी करेंगे।

सुबह 9:25 बजे भोपाल पहुंचेंगे पीएम 

पीएम मोदी एक अप्रैल को सुबह 9:25 बजे भोपाल पहुंच जाएंगे। वे सबसे पहले भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में शिरकत करेंगे। ये सम्मेलन 30 मार्च को शुरू हुआ था। एक अप्रैल को समाप्त हो रहा है। सम्मेलन के दौरान सशस्त्र बलों की आत्मनिर्भरता पर बल दिया गया है। सम्मेलन में तीनों सेनाओं के कमांडर और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अफसर भी हिस्सा लेंगे।

इसके बाद करीब सवा तीन बजे प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ