---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में जनता के साथ सुना “मन की बात” कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में मध्य प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर के जल संरक्षण कार्यों की सराहना की. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में कार्यक्रम सुना.

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 26 जुलाई को निवाड़ी जिले की पर्यटन और धार्मिक नगरी ओरछा में कंचना घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना. प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कैच द रेन अभियान पर चर्चा के दौरान प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर में जलसंरक्षण के लिए हुए कार्यो का उल्लेख किया तथा राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले में लगभग 1500 तालाब बनाए गए है, नरसिंहपुर में अमृत सरोवरों को संवारा गया है. उन्होंने कहा कि बारिश कि हर बूंद को सहेजने के अभियान को जन आंदोलन बनाना आवश्यक है.

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपने आस-पास तालाब, कुएं या बावड़ी की जिम्मेदारी लेने और पानी की हर बूंद बचाने के अभियान में साथ आने का आव्हान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज बचाई गई हर बूंद, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है.

---विज्ञापन---

जहां जब बारिश गिरे-पानी को वही सहेजिए

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कैच द रेन का संदेश बहुत सीधा है, जहां जब बारिश गिरे, पानी को वही सहेजिए, इसीलिए 4 जुलाई से देशभर में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, इसके तहत बारिश के पानी के संचयन, ग्राउंड वॉटर रिचार्ज, पुराने जल स्त्रोतों के पुर्नजीवन और वृक्षारोपण को नई गति दी जा रही हैं. गांव हो या शहर, पंचायतें हो या सामाजिक संस्थाएं हर जगह लोगों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की है. कहीं पुराने तालाबों से गाद निकाली जा रही है, कहीं कुओं और बावड़ियों को फिर से जीवंत किया जा रहा है. बंद पड़े बोरबेल अब ग्राउंड वाटर रिचार्ज का माध्यम बन रहे है. प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में हुए कार्यों के उत्साह जनक परिणामों का भी उल्लेख किया.

First published on: Jul 27, 2026 09:52 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola