PM Modi Speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के 19 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। ग्वालियर में पीएम मोदी ने ‘जल जीवन मिशन’ परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के 720 से अधिक गांवों को लाभ होगा। पीएम मोदी ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित कर कहा- हमारी सरकार मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से देश के टॉप 10 राज्यों में लेकर आई है। अब हमारा लक्ष्य इसे टॉप-3 में लाने का है। जिम्मेदार नागरिक के नाते आपका एक वोट एमपी को नंबर-1 पर ले जा सकता है। पीएम मोदी ने इस मौके पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- एमपी का विकास वो लोग नहीं कर सकते, जिनके पास न तो नई सोच है, न विकास का रोडमैप। इन लोगों का एक ही काम है। देश की प्रगति, भारत की प्रगति से नफरत करना।
पूरी दुनिया में बज रहा है भारत का डंका
पीएम ने कहा- पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिखता है। जिन्हें कुर्सी के सिवा कुछ नजर नहीं आता, उन्हें दुनिया में भारत का डंका बजना अच्छा नहीं लगता। भारत 10वें नंबर से 5वें नंबर की आर्थिक ताकत बन गया है, लेकिन विकास विरोधी लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं। अब भारत को दुनिया की टॉप-3 इकोनॉमी में लाना लक्ष्य होगा।
गरीबों की भावनाओं से खेलते थे विकास विरोधी लोग
पीएम मोदी ने कहा- विकास विरोधी लोगों को देश ने 6 दशक दिए थे, नौ साल में इतना काम हो सकता है, तो 60 साल में कितना हो सकता था। वे तब भी गरीबों की भावनाओं से खेलते थे। वे अब भी वही खेल खेलते हैं। वे तब भी लोगों को बांटने का काम कर रहे थे। आज भी वे वही काम कर रहे हैं। वे तब भी एक परिवार का गौरवगान करते थे, आज भी वही करते हैं। पीएम मोदी का बयान बिहार में जातिगत जनगणना के बाद सुर्खियां बन गया।
हमने पक्के घर की गारंटी दी
पीएम मोदी ने आगे पक्के घर की सौगात देने की बात कही। उन्होंने कहा- हमने पक्के घर की गारंटी दी। देश में चार करोड़ परिवारों को पक्के घर मिल चुके हैं। एमपी में भी गरीब परिवारों को लाखों घर दिए जा चुके हैं। पीएम ने कहा- गरीबों के घर के नाम लूट होती थी। ये घर रहने लायक नहीं थे। अब घरों में खुशी-खुशी गृह प्रवेश हो रहा है। अब लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से घर बना रहे हैं। हमारी सरकार सीधे पैसे भेजती है। कोई चोरी नहीं, कोई भ्रष्टाचार नहीं होता। आज के घरों में सब सुविधाएं मिलती हैं।
मोदी की हर गारंटी पूरी होती है
पीएम मोदी बोले- ये सब मोदी ने सुनिश्वित किया है। पीएम आवास योजना की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम हुई है। मोदी ने अपनी गारंटी पूरी की है क्योंकि मोदी की हर गारंटी पूरी होती है। पीएम ने इस अवसर पर महिला आरक्षण बिल की भी बात कही। उन्होंने कहा- अनेक सरकारें आईं गईं, हमारी बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के झूठे वादे कर बार-बार वोट मांगे गए, लेकिन ससंद में साजिश करके कानून बनाने से रोका गया। मोदी ने गारंटी दी थी और आज ‘नारी शक्ति अधिनियम’ एक सच्चाई बन चुका है।
ग्वालियर और सुमावली के बीच मेमू ट्रेन शुरू
इन प्रोजेक्ट्स में सिंचाई और ‘नल जल योजना’ के तहत डबरा भितरवार क्षेत्र के लिए 300 करोड़ रुपये और श्योपुर के लिए करीब 800 करोड़ रुपये के विकास कार्य शामिल हैं। 300 करोड़ रुपये की लागत से 9 नए स्वास्थ्य केंद्र के साथ इंदौर और उज्जैन में नए औद्योगिक क्षेत्र भी इन प्रोजेक्ट्स के तहत शामिल किए गए हैं।
इन प्रोजेक्ट्स के तहत ग्वालियर और सुमावली के बीच एक मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन शुरू की गई है। पीएम ने इसे हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय दिव्यांग संस्थान और एक खेल स्टेडियम का भी उद्घाटन किया। वहीं उन्होंने इस अवसर पर पीएम आवास योजना के तहत 2.21 लाख घरों की सौगात दी। बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चार अन्य राज्यों के साथ चुनाव होने हैं।
संबंधित खबरें
रायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
44 mins agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
20 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
21 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
21 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
21 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
23 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines