'मुझे सस्पेंड कर दो' ऑन-ड्यूटी ग्राम पंचायत सचिव ने नशे में कहा, वीडियो वायरल
‘Please Suspend Me’ Says Gram Panchayat Secretary: वायरल वीडियो में ऑन-ड्यूटी पंचायत सचिव ने कहा कि मुझे सस्पेंड कर दो, मैं किसी से नहीं डरता।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

‘Please Suspend Me’ Says MP Gram Panchayat Secretary: ‘मुझे सस्पेंड कर दो, मैं किसी से नहीं डरता…’ ये बोल ऑन-ड्यूटी ग्राम पंचायत सचिव के है, जिसने पहले तो शराब के नशे में गांव के लोगों के साथ बदतमीजी की। फिर सभी के साथ गाली-गलौज करने लगा। ये घटना मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की आलोट तहसील के बरखेड़ा खुर्द ग्राम पंचायत का है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जनपद पंचायत सीओई ने सचिव के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है।
WATCH | 'Abhi suspend karo mujhe…' On-duty 'drunk' #GramPanchayat Secretary Sanjay Dave caught hurling abuses at the locals in Alot tehsil of #Ratlam district#MadhyaPradesh pic.twitter.com/PbTKQx0N7D
— Free Press Madhya Pradesh (@FreePressMP) December 19, 2023
बताया जा रहा है कि यह घटना बरखेड़ा खुर्द ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हुई है। वीडियो में लोगों के साथ गाली-गलौज करने वाले पंचायत सचिव की पहचान संजय दवे के रूप में हुई है। वीडियो में संजय दवे ऑन-ड्यूटी शराब के नशे में धुत दिखा। वो आसपास मौजूद गांव के लोगों के साथ झगड़ते हुए, धमकाते और उन्हें गालियां देते भी नजर आया। इतना ही नहीं वह तो ये भी कहता दिखा कि ‘मुझे तुरंत सस्पेंड कर दो’। वहीं, लोगों की भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। पोस्ट होते ही वीडियो वायरल हो गया।
बताया जा रहा है कि इस घटना के वक्त पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष शंभूलाल सूर्यवंशी मौके पर मौजूद नहीं थे। वीडियो देखने के बाद पंचायत सीओई ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि वीडियो में सचिव द्वारा काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग सचिव संजय दवे के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे और उनसे इस बर्ताव का जवाब मांगा जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: