भोपाल के गुफा मंदिर में मनाया जाएगा अक्षयोत्सव, पं. धीरेंद्र शास्त्री के साथ CM शिवराज भी हो रहे शामिल
Edited By Arpit Pandey

Parshuram Jayanti
Edited By Arpit Pandey

Parshuram Jayanti
Parshuram Jayanti: भोपाल में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह 9 बजे से आयोजन की शुरुआत हो चुकी है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी भोपाल में होने वाले आयोजन में शामिल हो रहे हैं। जहां वह सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित शोभायात्रा में शामिल होंगे। मुख्य आयोजन भोपाल के गुफा मंदिर में आयोजित किया गया है।
राजधानी भोपाल के गुफा मंदिर परिसर में शनिवार सुबह से ही अक्षयोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री एयरपोर्ट से सीधे गुफामंदिर पहुंचे, जहां राजधानी में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। वहीं आज के कार्यक्रम में श्री रामानंद आश्रम के महंत श्रीश्री 1008 रामप्रवेशदास जी महाराज, सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, सुरेश पचौरी सहित कई नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में संतो के लिए अलग से गद्दी लगाई जाेगी।
वहीं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शोभा यात्रा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को देखने के लिए भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी, उनके भक्तों ने अपने शरीर पर राम राम लिखवाया है।
बता दें की सीएम शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में कई बड़े ऐलान किए। सीएम ने कहा कि गुफा मंदिर परिसर में विशाल भवन बनाया जाएगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश में गुंडे, बदमाश, नक्सलियों की खैर नहीं परशुरामजी की कृपा से खैर नहीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: