MP Road Accident: पन्ना में बारातियों से भरी पिकअप बीच सड़क पर पलटी, 24 से अधिक घायल

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बारातियों से भरी एक पिकअप बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 24 से अधिक बाराती घायल हो गए। पिकअप के ओवरलोड होने की वजह से यह हादसा होने की बात कही जा रही है। पढ़ें पन्ना से इदरीश मोहम्मद की रिपोर्ट…

Panna Road Accident

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक बारातियों से भरी पिकअप डिवाइडर से टकरा गई और बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 24 से अधिक बाराती घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल बारातियों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पिकअप के ओवरलोड होने की वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

तिलहा इंटवा जा रही थी बारात

यह हादसा जिले के ककरहटी चौकी के अंतर्गत हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हादसा 7 और 8 जून की दरमियानी रात को हुआ था। एक पिकअप में बारातियों से खचाखच भरे हुए थे, जो बांधी कला के रहने वाले चंद्रभान आदिवासी की बारात लेकर तिलहा इंटवा जा रहे थे। इस दौरान पिकअप अपनी स्पीड लिमिट से काफी अधिक रफ्तार पर चल रही थी। इस बीच अचानक पिकअप का बैलेंस बिगड़ा और ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। इसकी वजह से पिकअप सड़क के डिवाइडर से जा टकराई और पलटकर सड़क पर गिर गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इतने में सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। हादसे में 24 बाराती घायल हुए हैं, जिसमें से करीब 10 घायलों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ