NRI Conference Madhya Pradesh: देश के सबसे साफ शहर इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन की रविवार से शुरुआत हुई। सम्मेलन की शुरुआत केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, अनुराग ठाकुर और सीएम शिवराज ने की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस आयोजन में भाग लेने इंदौर पहुंचेंगे। पीएम 9 जनवरी को सुबह 10 बजे इंदौर पहुंचेंगे।
करीब चार घंटे इंदौर में रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे इंदौर आएंगे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्री उनका स्वागत करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम करीब चार से पांच घंटे इंदौर में रहेंगे, जहां वह प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे दो देशों के राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे।
पीएम मोदी इंदौर में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली का स्वागत करेंगे, इसके अलावा गेस्ट ऑफ ऑनर ऑस्ट्रेलिया हाउस ऑफ पार्लियामेंट की सदस्य जेनेटा मेस्क्रेन्हेन्स से भी पीएम मोदी मिलेंगे।
और पढ़िए –सीरम इंस्टिट्यूट के CEO अदार पूनावाला बोले- अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना की स्थिति बेहतर
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर खुशी जताई है, उन्होंने लिखा कि ‘9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर जीवंत शहर इंदौर में होने की आशा है। यह हमारे प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार अवसर है, जिसने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।’ वहीं पीएम मोदी के स्वागत के लिए इंदौर शहर भी आतुर है।
पीएम के स्वागत के लिए इंदौर तैयार
पीएम मोदी के स्वागत के लिए इंदौर में भी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं, शहर में पीएम के स्वागत के लिए जगह-जगह होर्डिंग्स लगाए गए हैं, वहीं शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी गई है। बता दें कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा, जबकि इसके बाद मध्य प्रदेश की ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट भी दो दिनों तक मध्य प्रदेश में भी ही चलेगी, इसमें में भी पीएम मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
12 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
13 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
15 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
17 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
18 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines