---विज्ञापन---

MP में फिर भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार जीप, मौके पर 3 लोगों की दर्दनाक मौत

निवाड़ी: मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की जान चली गई थी। इसी कड़ी में अब शनिवार को निवाड़ी जिले में ददर्दनाक हादसा देखने को मिला जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं एक व्यक्ति […]

निवाड़ी: मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की जान चली गई थी। इसी कड़ी में अब शनिवार को निवाड़ी जिले में ददर्दनाक हादसा देखने को मिला जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार भीषण जिले के पृथ्वीपुर ओरछा मार्ग पर बिशनपुरा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

---विज्ञापन---

तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुई जीप

पृथ्वीपुर ओरछा मार्ग पर देर रात एक क्रेटा जीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल ग्राम नेगुवा से पृथ्वीपुर जा रहे थे।

वाहन में ही फंसे रह गए मृतकों के शव

हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटना के बाद मृतकों के शव वाहन में फंस गए थे, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

---विज्ञापन---

कार सवार बरुआ सागर उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं। घटना की सूचना पर पृथ्वीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने में मदद की, वहीं घायल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

First published on: Nov 05, 2022 12:03 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola