NHM contractual staff nurse exam paper leak: ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने NHM संविदा स्टाफ नर्स परीक्षा पेपर लीक मामले में 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुष्कर पांडेय और उसके साथी राजीव नयन को गुरुवार को नई दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस एक महीने से उनकी तलाश कर रही थी। ग्वालियर क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि एनएचएम भर्ती परीक्षा का पेपर 7 फरवरी को लीक हो गया था।
पहले 11 लोगों को किया गया था गिरफ्तार
ऋषिकेश मीणा ने कहा कि मामले में आठ लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आज (गुरुवार) मामले के 2 मुख्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने फरवरी में एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया था और जिले के टेकनपुर झांसी राजमार्ग पर एक होटल से पेपर लीक में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।
टीम ने मौके से परीक्षा के पेपर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और प्रिंटर भी बरामद किया था। क्राइम ब्रांच की आधा दर्जन से अधिक टीमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात व अन्य राज्यों में आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस की गिरफ्त में आए पुष्कर पांडेय और राजीव नयन ने पेपर लीक करने का अपराध कबूल किया है।
मामले की अगुवाई कर रहे एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच ऋषिकेश मीणा का कहना है कि पुष्कर पांडेय और उसके साथी राजीव नयन के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि एनएचएम संविदा स्टाफ नर्स के 2284 पदों के लिए परीक्षा मंगलवार (7 फरवरी) को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा के 36 केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच होनी थी।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
13 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
14 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
15 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
17 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
21 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines